विश्वकप से बाहर होकर घर लौटी पाकिस्तानी टीम, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया ऐसा सलूक, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने प्रेस कांफ्रेंस की, उन्होने मीडिया के सवालों के जवाब दिये, उन्होने कहा कि मैच की हार के बाद रन रेट के मसले को समझा।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्वकप से बाहर होने के बाद रविवार सुबह अपने देश लौट आई, कप्तान सरफराज अहमद के नेतृत्व में टीम कराची एयरपोर्ट पहुंची, जहां गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया, हालांकि एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी की व्यवस्था टाइट थी, क्योंक विश्वकप के शुरुआती मैचों में पाक टीम को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा था, हालांकि बाद में टीम ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन नेट रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके।
विश्वकप से बाहर होने का दुख
स्वदेश लौटने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने प्रेस कांफ्रेंस की, उन्होने मीडिया के सवालों के जवाब दिये, उन्होने कहा कि मैच की हार के बाद रन रेट के मसले को समझा,
बाद में हमने इसे सुधारने की भरपूर कोशिश की , लेकिन पिच का भी साथ नहीं मिला, सरफराज ने कहा कि विश्वकप से बाहर होने का हमें भी उतना ही दुख है, जितना पूरे देश को है, कोई भी हारने के लिये इसमें हिस्सा लेने नहीं जाता है।
भारत से हार के बाद मुश्किल वक्त
पाकिस्तानी कप्तान ने माना कि शुरुआती 5 मैचों में उनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था, सरफराज ने कहा कि पहले मुकाबले के बाद हमने लय पकड़ी, लेकिन बदकिस्मती से श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ गया, फिर ऑस्ट्रेलिया और भारत से हार गये। भारत से हारने के बाद अगले सात दिन हमारे लिये काफी मुश्किल थे, मैच के बाद हमने दो दिन ब्रेक लिया, फिर सभी 15 खिलाड़ियों की मीटिंग बुलाई, इसमें प्रबंधन के लोग शामिल नहीं थे, हमने मीटिंग में डिटेल से बात की, मैंने महसूस किया, कि पहले 5 मैचों में हमने कुछ गलतियां की थी, अगले चार मैचों में अच्छा खेल दिखाया।
शोएब को फेयरवेल ना मिलना बदकिस्मती
विश्वकप से बाहर होने के बाद शोएब मलिक ने संन्यास का ऐलान कर दिया था, हालांकि उन्हें फेयरवेल मैच तक नहीं मिला, इस पर सरफराज अहमद ने कहा कि जहां तक शोएब मलिक की बात है,
तो बदकिस्मती से वो हमारे आखिरी मैच का हिस्सा नहीं बन पाये, क्योंकि हम विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरना चाहते थे, उन्हें टीम की ओर से फेयरवेल दिया गया और हमारी दुआएं उनके साथ है।


