परिवार-समाज से लड़कर किया अंतरजातीय विवाह, फिर इस वजह से ले ली पत्नी की जान

मृतका की पहचान करुणा यादव के रुप में हुई है, जो बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के गांव नाहदा की रहने वाली थी।

छत्तीसगढ की कवर्धा पुलिस ने कुछ दिनों पहले हुए नवविवाहिता की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है, मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है, इस केस में नवविवाहिता का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही निकला, पुलिस ने जानकारी दी, कि पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की, जान लेने  की वजह भी बेहद हैरान करने वाला है।

क्या है पूरा मामला 
रिपोर्ट के अनुसार मृतका की पहचान करुणा यादव के रुप में हुई है, जो बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के गांव नाहदा की रहने वाली थी,
हत्या से करीब 5 महीने पहले करुणा ने कवर्धा के गोछिया निवासी शेखराम कौशिक से लव मैरिज की थी, दोनों की जाति में अंतर था, इस वजह से उन्हें परिवार और समाज ने स्वीकार नहीं किया, पहले दिन से दोनों की शादी का विरोध हो रहा था, आरोपी शेखराम को लगा कि शादी की वजह से उसकी बदनामी हो रही है, इसलिये वो करुणा से पीछा छुड़ाना चाहता था, सो उसने करुणा की हत्या की साजिश रची।

ऐसी रची साजिश 
मामले में पुलिस ने बताया कि लवकुश कौशिक ने अपने दोस्त अशवन से बात की, 20 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दे दी, 3 हजार एडवांस बाकी पैसे काम होने के बाद,
फिर मौका पाकर लवकुश अपनी पत्नी को लेकर जंगल घुमाने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया। जहां अशवन पहले से तीन दोस्तों के साथ दोनों का इंतजार कर रहे थे, मौका पाते ही पांचों ने मिलकर करुणा का गला गमछे से घोंट दिया, फिर गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किये, इसके बाद पत्थर से चेहरे को कुचल दिया।

मां और नानी भी बनी सहआरोपी 
पुलिस के लिये ये केस काफी चुनौतीपूर्ण था, महिला की पहचान होते ही पुलिस धीरे-धीरे कड़ियां जोड़ता रहा, जिससे वो आरोपियों तक पहुंच गये,
आरोपी लवकुश के साथ हत्या के लिये उकसाने के आरोप में उनकी मां और नानी को भी सहआरोपी बनाया गया है।

पैसों की लालच में हत्या 
करुणा यादव और लवकुश कौशिक की पहचान रायपुर में काम करने के दौरान हुई थी, फिर दोनों की दोस्ती बढी, और वो प्यार में बदल गया, दोनों ने रायपुर से नागपुर जाकर शादी कर ली थी,
लेकिन दोनों के घर वाले इस शादी के लिये तैयार नहीं थे, घटना में शामिल सभी आरोपी 22-23 साल के हैं, जिन्होने पैसे की लालच में मंहिला की हत्या कर दी।