सच साबित हुई मास्टर-ब्लास्टर सचिन की भविष्यवाणी, विश्वकप को लेकर पहले ही बता दिया था सबकुछ
आईसीसी विश्वकप जारी है, इसमें सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें भी करीब-करीब साफ हो चुकी है, इन टीमों को लेकर सचिन ने विश्वकप के शुरुआत में ही भविष्यवाणी की थी।
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इंटरनेशनल क्रिकेट से विदा हुए करीब 6 साल हो चुके हैं, मैदान के भीतर तो उनकी काबिलियत का लोहा पूरी दुनिया ने माना, मैदान के बाहर भी सचिन का जलवा कायम है, जब भी बात क्रिकेट की होती है, तो उनकी सलाह और उनके नजरिये को किसी भी तरह से नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। विश्वकप को लेकरक सचिन ने ऐसी ही एक भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई।सचिन ने क्या कहा था
आईसीसी विश्वकप जारी है, इसमें सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें भी करीब-करीब साफ हो चुकी है, इन टीमों को लेकर सचिन ने विश्वकप के शुरुआत में ही भविष्यवाणी की थी,
जो बिल्कुल सही साबित हुई, उन्होने पहले ही बता दिया था कि कौन-कौन सी टीम अंतिम चार में पहुंचेगी।
सेमीफाइनल को लेकर भविष्यवाणी
मास्टर ब्लास्टर से ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिये इंटरव्यू में चार टीमों के नाम बताये थे, जो उनके मुताबिक सेमीफाइनल में पहुंचने के दावेदार थे,
सचिन ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और टीम इंडिया को सेमीफाइनल में होना चाहिये, चौथी टीम के रुप में उन्होने न्यूजीलैंड और पाक का नाम लिया था, आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम भी करीब-करीब सेमीफाइनल में पहुंच ही चुकी है।
मौजूदा टीम इंडिया की तारीफ
सचिन ने मौजूदा टीम इंडिया की भी तारीफ की थी, उन्होने कहा था कि भारतीय टीम काफी संतुलित है, सभी खिलाड़ी लय में हैं और अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं,
मालूम हो कि भारतीय टीम दो बार विश्वकप जीत चुकी है, पहले 1983 में कपिल देव की अगुवाई में पहली बार विश्व चैंपियन बनी थी, फिर 2011 में धोनी की कप्तानी में टीम दोबारा जीती, इस टीम के सदस्य सचिन तेंदुलकर भी थे।
सेमीफाइनल मुकाबला
विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले 9 जुलाई और 11 जुलाई को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा,
फिलहाल टीम इंडिया अंक तालिका में दो नंबर पर है, इसके मुताबिक टीम इंडिया की भिड़ंत 11 जुलाई को इंग्लैंड से होगी।



