जडेजा की पारी पर अब संजय मांजरेकर ने ये कही ये बात, हो रहे जबरदस्त ट्रोल
जडेजा की इस पारी के बाद संजय मांजरेकर ने लिखा, आप शानदार खेले जडेजा, इसके साथ ही उन्होने एक भौएं चढी हुई इमोजी भी लगाई है।
आईसीसी विश्वकप 2019 के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से 18 रनों से हार गई, इस हार के साथ ही भारतीय टीम का सफर थम गया, इस मुकाबले में भले भारतीय टीम की हार हुई हो, लेकिन जडेजा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया, कुछ दिन पहले तक जडेजा पर निशाना साधने वाले संजय मांजरेकर भी उनके मुरीद हो गये हैं।मांजरेकर का ट्वीट
कुछ दिन पहले पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा था कि जडेजा पूर्ण खिलाड़ी नहीं हैं, थोड़ी बल्लेबाजी और थोड़ी गेंदबाजी करते हैं,
लेकिन सेमीफाइनल में जडेजा ने जिस तरह का खेल दिखाया, उससे लग रहा है, कि मांजरेकर का मूड बदल गया है, उन्होने ट्वीट कर लिखा वेल प्लेड जडेजा, इस पर लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरु कर दिया है।
बदल गया भाव
जडेजा की इस पारी के बाद संजय मांजरेकर ने लिखा, आप शानदार खेले जडेजा, इसके साथ ही उन्होने एक भौएं चढी हुई इमोजी भी लगाई है, मांजरेकर ने जडेजा को पूर्ण खिलाड़ी ना मानते हुए कहा था कि
वो उनके स्थान पर एक पूर्ण गेंदबाज या पूर्ण बल्लेबाज को टीम में शामिल करते, इस पर जडेजा ने नाराजगी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों के सम्मान करने की बात कही थी।
जडेजा ने खेली 77 रनों की पारी
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गये आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह संघर्ष कर रहे थे, जडेजा आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये आये,
और 77 रनों की बेहतरीन पारी खेल गये, हालांकि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस के दिलों में जरुर छा गये।


