इंडीज के लिये भारतीय टीम की घोषणा, दो नये खिलाड़ियों को मौका, डेढ साल बाद दिग्गज की वापसी
वेस्टइंडीज दौरे के लिये ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया है, वहीं जसप्रीत बुमराह को सीमित ओवरों में आराम दिया गया है।
वेस्टइंडीज दौरे के लिये टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है, मुंबई में विराट कोहली और चयन समिति के सदस्यों के बीच बैठक हुई, जिसके बाद तीन वनडे, टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिये टीम का ऐलान किया गया है। टीम में नये चेहरे के रुप में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को मौका दिया गया है, तो टी-20 में मुंबई इंडियंस के युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर को शामिल किया गया है। श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे की भी टीम में वापसी हुई है।पंड्या को आराम
वेस्टइंडीज दौरे के लिये ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया है, वहीं जसप्रीत बुमराह को सीमित ओवरों में आराम दिया गया है, वो टेस्ट सीरीज में खेलेंगे,
इसके अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की भी चोट के बाद वापसी हुई है, टेस्ट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की डेढ साल बाद वापसी हुई है, मालूम हो कि टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से शुरु होना है।
टी-20 टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रविन्द्र जडेजा,
वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, राहुल चाहर और नवदीप सैनी।
एकदिवसीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविन्द्र जडेजा,
कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, खलील अहमद और नवदीप सैनी।
टेस्ट टीम
मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर),
ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा।



