रवि शास्त्री की होगी छुट्टी? तेंदुलकर, गांगुली नहीं बल्कि इस बार ये चुन सकते हैं टीम इंडिया का नया कोच

रवि शास्त्री जुलाई 2017 में भारतीय टीम के मुख्य कोच बने थे, उनका कांट्रेक्ट विश्वकप 2019 तक का था, विश्वकप में हार के बाद माना जा रहा है, कि उनके कांट्रेक्ट के रिन्यू नहीं किया जाएगा।

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में हार के बाद भारतीय टीम में हाहाकार मचा हुआ है, क्रिकेट फैंस लगातार टीम में  बदलाव की मांग कर रहे हैं, कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी तो तय मानी जा रही है, इसके साथ ही कोचिंग स्टाफ में भी बड़े पैमाने पर बदलाव की बात कही जा रही है, इतना ही नहीं इस बार मुख्य कोच चुनने की जिम्मेदारी भी नये पैनल को दी जा सकती है।

कौन चुनेंगे कोच? 
एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इस बार इस बात की उम्मीद काफी कम है, कि बीसीसीआई सचिन, गांगुली और लक्ष्मण को फिर से नया कोच चुनने की जिम्मेदारी सौंपे,
आपको बता दें कि 2017 में नये कोच चुनने की जिम्मेदारी इन तीनों दिग्गजों के पैनल को ही दिया गया था, जिन्होने रवि शास्त्री को चुना था, लेकिन इस बार दावा किया जा  रहा है कि नये कोच चुनने की जिम्मेदारी कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी को दी जा सकती है, इन तीनों ने ही महिला क्रिकेट टीम के लिये भी कोच चुना था।

रवि शास्त्री की छुट्टी ?
रवि शास्त्री जुलाई 2017 में भारतीय टीम के मुख्य कोच बने थे, उनका कांट्रेक्ट विश्वकप 2019 तक का था, विश्वकप में हार के बाद माना जा रहा है,
कि उनके कांट्रेक्ट के रिन्यू नहीं किया जाएगा, इस साल मार्च में ही बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों ने इस बात के संकेत दिये थे, कि बोर्ड नये सिरे के मुख्य कोच के लिये विज्ञापन निकालेगा, अब देखना ये है कि रवि शास्त्री फिर से एक बार इस पद के लिये आवेदन करते हैं या नहीं।

विराट कोहली की पसंद
आपको बता दें कि कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के बीच काफी अच्छी तालमेल है, विराट कई बार सार्वजनिक रुप से उनकी तारीफ भी कर चुके हैं,
हालांकि विश्वकप में हार के बाद समीकरण बदल चुके हैं, बीसीसीआई में कई ऐसे अधिकारी हैं, जो रवि शास्त्री का विरोध कर सकते हैं।

बांगड़ का भी पत्ता साफ
रवि शास्त्री के अलावा बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ा का भी पत्ता साफ माना जा रहा है, कहा जा रहा है कि इस विश्वकप में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया,
लेकिन बल्लेबाजों से जैसी उम्मीद थी, वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके, यानी बल्लेबाजी कोच की छुट्टी हो सकती है।