टीम इंडिया का सेमीफाइनल में इस टीम से होगा मुकाबला, जानिये कब है मैच
सेमीफाइनल में टीम इंडिया से कौन सी टीम भिड़ेगी, इसका फैसला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के आखिरी लीग मुकाबले से तय हो सकता है।
आईसीसी विश्वकप 2019 की सेमीफाइनल की टीमें लगभग तय हो चुकी है, ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड ने क्वालिफाई कर लिया है, वहीं न्यूजीलैंड का भी पहुंचना लगभग तय है, क्योंकि नेट रन रेट के मुताबिक वो पाक से काफी आगे है, अब भारतीय क्रिकेट प्रशंसक के सामने ये सवाल है कि सेमीफाइनल में विराट सेना का मुकाबला किस टीम से होगा, आइये आपको बताते हैं कि क्या है सेमीफाइनल का गणित और कैसे टीम इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है।सेमीफाइनल में भिड़ंत
सेमीफाइनल में टीम इंडिया से कौन सी टीम भिड़ेगी, इसका फैसला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के आखिरी लीग मुकाबले से तय हो सकता है, अगर कंगारु टीम अफ्रीका को हरा देती है,
तो टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा, जो 11 जुलाई को खेला जाएगा, वहीं अगर भारतीय टीम आखिरी लीग में श्रीलंका को हरा देती है, और दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया को मात दे देती है, तो फिर सेमीफाइनल में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
ऑस्ट्रेलिया की हार से आसानी
वैसे तो टीम इंडिया जबरदस्त फॉर्म में है, वो किसी भी टीम को हरा सकती है, लेकिन अगर सेमीफाइनल में उसकी टक्कर न्यूजीलैंड से होती है, तो फिर फाइनल में पहुंचना आसान होगा,
इसके लिये शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया को मात देनी होगी, और इसी दिन भारतीय टीम को श्रीलंका को हराना होगा, न्यूजीलैंड की टीम थोड़ी कमजोर दिख रही है, उनकी बल्लेबाजी रंग में नहीं है, वो लगातार तीन मैच हार चुके हैं।
इंग्लैंड से ज्यादा संभावना
हालांकि क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बात की संभावना ज्यादा है कि टीम इंडिया का सेमीफाइनल में भिड़ंत इंग्लैंड से हो, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के लिये ऑस्ट्रेलिया को हरा पाना आसान नहीं होगा,
इसलिये माना जा रहा है कि टीम इंडिया का सेमीफाइनल में भिड़ंत अंग्रेज टीम से तय है।


