इंडिया को मिला नया गेंदबाज, एक आंख से देख नहीं पाता, फेंकता है मलिंगा के एक्शन से बुमराह जैसा यॉर्कर, वीडियो

इस सीजन में पेरियास्वामी ने 4 मैचों में 7 विकेट हासिल किये हैं, इस दौरान उनकी इकॉनमी भी 5.73 की रही है, जो अच्छी मानी जा रही है।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग जारी है, इसमें कई स्थानीय और राष्ट्रीय क्रिकेटर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं, पहले भी इस लीग के जरिये कई बड़े क्रिकेटर निकल चुके हैं, कुछ आईपीएल में भी नाम कमा चुके हैं, अब इस बार ऐसा ही एक नाम है, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जी हां, तेज गेंदबाज जी पेरियास्वामी जो अपने गेंदबाजी एक्शन से आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है, वो मलिंगा के एक्शन से बुमराह जैसी यॉर्कर फेंकते हैं। पेरियास्वामी चेपॉक सुपर गिल्लीज के लिये खेलते हैं, और इस सीजन में डिंडीगुल ड्रेगन्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे थे।

शानदार बॉलिंग एक्शन
25 वर्षीय पेरियास्वामी अंपायर के काफी करीब से गेंदबाजी करते हैं, जिसकी वजह से बल्लेबाजों के लिये उन्हें पढना मुश्किल होता है, पेरियास्वामी की रफ्तार 135 से 140 किमी प्रति घंटे के करीब है,
स्लिंगी एक्शन होने की वजह से वो बल्लेबाजों के लिये अबूझ पहेली बने हुए हैं, खास बात ये है कि ये तेज गेंदबाज एक आंख से देख नहीं पाते हैं, लेकिन इस कमी को उन्होने क्रिकेट में बाधा नहीं बनने दी।

4 मैच में सात विकेट
इस सीजन में पेरियास्वामी ने 4 मैचों में 7 विकेट हासिल किये हैं, इस दौरान उनकी इकॉनमी भी 5.73 की रही है, जो अच्छी मानी जा रही है, उनकी गेंदों पर लगभग हर दूसरे ओवर में एक चौका लगता है,
टी-20 के मुताबिक वो काफी किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं। पेरियास्वामी अपनी गेंदों में बदलाव जबरदस्त तरीके से करते हैं, उनकी स्लोअर गेंदें बल्लेबाजों के लिये परेशानी बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल 
पेरियास्वामी के विकेट लेने के तरीके का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, अब तक खेल में जिस तरह  की उनकी गेंदबाजी नजर आई है,
उससे उनके आगे बढने की संभावनाएं भी तेजी से बढने लगी है, कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में उन्हें बड़े प्लेटफॉर्म पर मौका दिया जा सकता है।