मैच के दौरान कोच रवि शास्त्री पर इस बात को लेकर भड़क उठे थे विराट कोहली, अब दी सफाई

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान विराट कोहली से पूछा गया, कि आखिरकार वो क्यों नाराज थे, कोच शास्त्री से क्या बात कर रहे थे।

आईसीसी विश्वकप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की पारी के दौरान कप्तान विराट कोच रवि शास्त्री पर भड़क गये, दरअसल विराट के गुस्से को देख लग रहा था कि वो ऋषभ पंत को आउट  होने के तरीके से खुश नहीं थे, बुधवार को पंत बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गये थे, जिस पर कई दिग्गजों ने सवाल खड़े किये, सबका कहना था कि उस समय पंत को क्रीज पर समय बिताना चाहिये था।

कप्तान की सफाई
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान विराट कोहली से पूछा गया, कि आखिरकार वो क्यों नाराज थे, कोच शास्त्री से क्या बात कर रहे थे, तो इस पर विराट कोहली ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था,
वो कोच से कह रहे थे कि इस तरह के चेज में टीम को मिनी टारगेट ध्यान में रखना चाहिये, ऋषभ पंत के बारे में विराट कोहली ने कहा कि फिलहाल वो युवा हैं, उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है।

क्या हुआ था कोच-कप्तान के बीच
आपको बता दें कि भारतीय पारी के दौरान विराट कोहली काफी गुस्से में और खफा नजर आये, वो ड्रेसिंग रुम से तेजी से निकले और बाहर गये, जहां बैठे कोच रवि शास्त्री से वो गुस्से में बात करते दिखे,
माना जा रहा था कि ऋषभ के आउट होने के तरीके से विराट कोहली काफी खफा थे।

कैसे आउट हुए ऋषभ पंत
सेमीफाइनल में ऋषभ पंत नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आये, उन्हें स्पिनर मिचेल सेंटनर ने आउट किया, टीम इंडिया की पारी के 22वें ओवर में सेंटनर की लगातार चार गेंदों पर पंत एक भी रन नहीं बना सके,
फिर पांचवीं गेंद पर पंत ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, और आसान सा कैच थमा बैठे, पंत क्रीज पर सेट हो चुके थे, लेकिन संयम खोकर उन्होने टीम इंडिया की परेशानी बढा दी।