सेमीफाइनल में नंबर तीन नहीं बल्कि इस नंबर पर खेलना चाहते थे विराट कोहली, इन्होने किया था मना
कप्तान विराट कोहली अपनी टीम की इस कमजोरी को अच्छी तरह से जानते थे, इसलिये न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में वो इसी नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहते थे।
टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार कर विश्वकप से बाहर हो गई, इस हार के साथ ही टीम की समस्याओं पर भी चर्चा होने लगी है, जो लंबे समय से चली आ रही है, जैसे नंबर चार पर कोई मजबूत बल्लेबाज ना होना, इसे मुख्य कारण माना जा रहा है, इस नंबर पर मजबूत बल्लेबाज ना होने से बिखरती टींम को कोई संभाल नहीं पाया, जिसका खामियाजा टीम को टूर्नामेंट से बाहर होकर चुकाना पड़ा।विराट चार पर बल्लेबाजी करना चाहते थे
कप्तान विराट कोहली अपनी टीम की इस कमजोरी को अच्छी तरह से जानते थे, इसलिये न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में वो इसी नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहते थे,
लेकिन टीम प्रबंधन उनकी बात से सहमत नहीं हो पाया, जिसके बाद उन्हें नंबर तीन पर ही उतरना पड़ा, विराट कोहली इस मुकाबले में सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये थे।
गेंद कर रही थी हरकत
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 9 जुलाई को सेमीफाइनल मैच शुरु हुआ, लेकिन बारिश की वजह से ये रिजर्व डे में चला गया, अगले दिन टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिये आई और उन्हें 240 रनों का लक्ष्य मिला,
बारिश की वजह से पिच में नमी थी, जिस वजह से गेंद हरकत कर रही थी, टीम इंडिया ने 5 रन के भीतर अपने टॉप तीन बल्लेबाज गंवा दिये, हालांकि कुछ ओवर के बाद विकेट बल्लेबाजों के लिये ठीक-ठाक हो गई थी।
हार्दिक या पंत को भेजना चाहते थे पहले
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा और राहुल भारतीय पारी की शुरुआत करने पहुंचे, तो कप्तान विराट कोहली ड्रेसिंग रुम में पैड पहनकर बैठे थे,
तभी वो कोच शास्त्री और बैटिंग कोच संजय बांगड़ और पूर्व कप्तान धोनी के पास गये और कहा कि अगर वो नंबर चार पर जाएं, तो ये कैसा फैसला रहेगा। विराट चाहते थे, कि नंबर तीन पर हार्दिक पंड्या या ऋषभ पंत में से किसी एक को भेज दिया जाए, ताकि दोनों में से कोई भी कुछ ओवर खेलेगा, तो विकेट की नमी और ताजापन दूर हो जाएगा।
धोनी का बदला गया क्रम
रोहित के जल्दी आउट होने के बाद विराट कोहली को भेजा गया, लेकिन वो भी जल्दी ही आउट होकर पवेलियन लौट गये, जिसके बाद धोनी को रोका गया,
ताकि वो चेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। हालांकि माही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये, जिसकी वजह से मैच फिनिश नहीं कर सके।



