बड़ा खुलासा- कप्तानी बचाने नहीं बल्कि ये काम करने वेस्टइंडीज जा रहे हैं विराट कोहली
सेमीफाइनल में मिली हार के बाद आलोचनाओं में घिरे विराट कोहली ने अचानक वेस्टइंडीज दौरे पर जाने का फैसला लिया।
आईसीसी विश्वकप के बाद आराम करने का फैसला करने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आखिरकार वेस्टइंडीज दौरे पर जाने को तैयार क्यों हो गये, इस बात का जवाब मिल चुका है, दरअसल विश्वकप के दौरान खबर आई थी कि विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे, वो कुछ समय के लिये क्रिकेट से ब्रेक लेंगे।कप्तानी बचाने के लिये
विश्वकप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद आलोचनाओं में घिरे विराट कोहली ने अचानक वेस्टइंडीज दौरे पर जाने का फैसला लिया,
जिसके बाद कहा जाने लगा कि विराट अपनी कप्तानी बचाने के लिये विंडीज के दौरे पर जाने को तैयार हुए हैं, हालांकि अब इस बारे में कुछ और बात सामने आई है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
खिलाड़ियों का हौसला बढा सके
सूत्रों का दावा है कि विराट कोहली ने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने का इसलिये फैसला लिया, ताकि विश्वकप में मिली हार के बाद वो निराश खिलाड़ियों का हौसला बढा सके,
टाइम्स नाऊ न्यूज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार विश्वकप में चौंका देने वाली हार के बाद हर किसी का विश्वास डगमगाया हुआ था, ऐसे में विराट का मानना है कि मुश्किल हालात में वो टीम को अकेले नहीं छोड़ सकते, इसलिये उन्होने जिम्मेदारी संभालते हुए वेस्टइंडीज दौरे पर जाने का फैसला लिया।
कप्तानी छिनने की भी आई थी खबर
सेमीफाइनल में हार के बाद इस तरह की खबरे ही सामने आई थी, कि सीमित ओवरों की कप्तानी अब रोहित शर्मा को दे दी जाए,


