टीम इंडिया की हार से बौखलाये पाकिस्तानी दिग्गज वकार यूनिस, विराट सेना पर लगाया बड़ा आरोप
टीम इंडिया 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी, रोहित शर्मा के शतकीय पारी के बावजूद टीम इंडिया 50 ओवर में 5 विकेट पर 306 रन ही बना सकी।
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज और कप्तान वकार यूनिस इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार से तिलमिला गये हैं, उन्होने टीम इंडिया की खेल भावना पर सवाल खड़े किये हैं, आपको बता दें कि भारत-इंग्लैंड मुकाबले में पाकिस्तान टीम इंडिया का समर्थन कर रहा था, क्योंकि भारत की जीत से सरफराज अहमद की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ जाती।पाक की उम्मीदों को झटका
इंग्लैंड के बर्मिघम में खेले गये 38वें मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हरा दिया, इस मैच के परिणाम से भारत के फैंस से ज्यादा पाक के फैंस नाराज हैं, अगर ये मुकाबला टीम इंडिया जीतती,
तो अंक तालिका के गणित के हिसाब से मेजबान इंग्लैड की राह मुश्किल हो जाता, वहीं पाक के लिये उम्मीदें बढ जाती, लेकिन इंग्लैंड की जीत ने पाक की उम्मीदों को करारा झटका दिया है।
पहली बार हार का सामना
टीम इंडिया 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी, रोहित शर्मा के शतकीय पारी के बावजूद टीम इंडिया 50 ओवर में 5 विकेट पर 306 रन ही बना सकी,
ये टूर्नामेंट में भारतीय टीम की पहली हार है। इस हार के बाद भारतीय फैंस से ज्यादा पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक और दिग्गज टीम इंडिया पर निशाना साध रहे हैं।
वकार ने निकाली खुन्नस
पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कोच वकार यूनिस ने ट्विटर के माध्यम से अपनी खुन्नस निकाली है, उन्होने लिखा है कि ये मायने नहीं रखता कि तुम कौन हो, आप जीवन में क्या करते हो,
इससे पता चलता है कि आप कौन हो, मुझे इसकी चिंता नहीं है, कि पाक सेमीफाइनल में पहुंचता है या नहीं, लेकिन एक बात पक्की है, कुछ चैपियंस की खेल भावना की परीक्षा ली गई, वो उसमें बुरी तरह असफल रहे।
पूर्व क्रिकेटर भी लगा चुके हैं आरोप
आपको बता दें कि पाक सेमीफाइनल में भाग्य भरोसे ही पहुंच सकता है, उसे अपनी जीत के साथ-साथ टीम इंडिया की जीत पर भी निर्भर रहना होगा,
इससे पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा था कि पाक को टूर्नामेंट से बाहर करने के लिये टीम इंडिया जानबूझ कर मैच हारेगी।
It's not who you are.. What you do in life defines who you are.. Me not bothered if Pakistan gets to the semis or not but one thing is for sure.. Sportsmanship of few Champions got tested and they failed badly #INDvsEND #CWC2019— Waqar Younis (@waqyounis99) June 30, 2019



