एक क्लिक में जानिये आम बजट की बड़ी बातें, क्या महंगा, क्या सस्ता हुआ

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और सेस बढा दिया गया है, जिससे दोनों के दामों में 2 रुपये की वृद्धि हो गयी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फाइनेंशियल ईयर 2019-20 का बजट पेश किया, जिसमें उन्होने समाज के हर तबके के लोगों के लिये कई अहम घोषणाएं की है, जिसमें वन नेशन वन ग्रिड, नई एजुकेशन पॉलिसी, ज्ञान स्कीम, प्रधानमंत्री कर्मयोगी मानधन और स्टडी इन इंडिया जैसी योजनाएं प्रमुख है। हालांकि आम बजट में लोगों का खास ध्यान इस बात पर  रहता है, कि इस बजट में क्या महंगा और क्या सस्ता हुआ है, तो आइये इस बारे में आपको बताते हैं।

क्या हुआ महंगा 
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और सेस बढा दिया गया है, जिससे दोनों के दामों में 2 रुपये की वृद्धि हो गयी है।
सोने पर भी कस्टम ड्यूटी बढा दिया गया है, पहले 10 फीसदी था, जिसे बढाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है।
एटीएम से पैसा निकालना
पेमेंट ऐप्प इस्तेमाल करना भी महंगा
मेक इन इंडिया को प्रमोट करने के लिये कुछ प्रॉडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में किया जाएगा बढोतरी।
तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, पान-मसाला महंगा।

क्या-क्या हुआ सस्ता 
इलेक्ट्रिक कार खरीदना
डिफेंस उपकरण इंपोर्ट पर कस्टम ड्यटी हटाई गई
चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई
होम लोन सस्ता

आईटीआर के लिये पैन कार्ड जरुरी नहीं 
निर्मला सीतारमण ने बताया कि अब इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिये जरुरी डॉक्यूमेंट्स की सूची से पैन कार्ड को बाहर कर दिया गया है, सिर्फ आधार के जरिये भी इनकम टैक्स चुकाया जा सकेगा,
इसके अलावा 400 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर  वाली कंपनियों पर 25 फीसदी कॉर्पोरेट टैक्स भी लगाया गया है।