पाक क्रिकेटर का चैट सार्वजनिक, वेबफाई का लग रहा आरोप, एक साथ 8 अफेयर
सोशल मीडिया पर जो चैट्स वायरल किये जा रहे हैं, उनमें ये दावा किया जा रहा है कि उनके एक ही समय में 7-8 लड़कियों के साथ अफेयर रहे।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक आईसीसी विश्वकप के बाद नये मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं,उन पर एक ही समय में कई लड़कियों के साथ अफेयर रखने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगा है, सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं, जिसे इमाम से जुड़ा होने का दावा किया जा रहा है।
स्क्रीनशॉट वायरल
रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर एक ट्विटर यूजर ने व्हाट्सएप्प के स्क्रीनशॉट को पोस्ट किया है, जिसे इमाम उल हक के चैट होने का दावा किया गया है,
इस स्क्रीनशॉट के जरिये बताया जा रहा है कि पाक के बल्लेबाज ने कई लड़कियों का फायदा उठाया।
8 अफेयर
सोशल मीडिया पर जो चैट्स वायरल किये जा रहे हैं, उनमें ये दावा किया जा रहा है कि उनके एक ही समय में 7-8 लड़कियों के साथ अफेयर रहे, वो हर लड़की से एक ही बात कहते थे,
कि वो सिंगल हैं, हालांकि ये स्क्रीनशॉर्ट्स सही हैं या नहीं, फिलहाल हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। और मामले में अभी तक पाक क्रिकेट बोर्ड या बल्लेबाज की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है।
पूर्व कप्तान के भतीजे
आपको बता दें कि इमाम उल हक पाकिस्तान के दिग्गज कप्तान इंजमाम उल हक के भतीजे हैं, जब टीम में उनका चयन हुआ था, तो भी काफी विवाद हुआ था,
कहा गया था कि इंजमाम के रसूख का फायदा उनके भतीजे को मिला, जब टीम में उनका चयन हुआ था, तो पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम ही थे, हालांकि उन्होने आलोचकों को जवाब बल्ले से दिया और 36 वनडे में ही 7 शतक ठोंक दिये, उन्होने वनडे क्रिकेट में करीब 55 के औसत से 1692 रन बनाये हैं।



