कमलनाथ के मंत्री पर महिला कांग्रेस नेता ने लगाये संगीन आरोप, सुप्रींम कोर्ट पहुंची
गोविंद सिंह राजपूत कमलनाथ सरकार में रेवेन्यू और परिवहन मंत्री हैं, याचिका में कहा गया है कि गोविंद सिंह राजपूत प्रदेश के लिये खतरा हैं।
मध्यप्रदेश के कमलनाथ सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, ये याचिका एमपी महिला कांग्रेस की महासचिव डॉ. जया ठाकुर ने दायर किया है, गोविंद सिंह राजपूत कमलनाथ सरकार में रेवेन्यू और परिवहन मंत्री हैं, याचिका में कहा गया है कि गोविंद सिंह राजपूत प्रदेश के लिये खतरा हैं।अवैध खनन का आरोप
आपको बता दें कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने मंत्री पर अवैध खनन का आरोप लगाया है, याचिकाकर्ता ने कहा है कि गोविंद सिंह राजपूत मेरे जमीन पर अपने भतीजे के जरिये अवैध खनन करा रहे हैं,
याचिका में ये भी कहा गया है कि मंत्री अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर जमीन की घेराबंदी भी नहीं होने दे रहे हैं, याचिका में अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की गई है।
घेराबंदी करने की मांग
याचिका में सर्वोच्च न्यायालय से जमीन की घेराबंदी करने की भी मांग की गई है, इस मामले में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भतेजी रंजीत सिंह राजपूत पर भी आरोप लगाये गये हैं,
याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कहां का है मामला
आपको बता दें कि ये मामले मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में काले पत्थर का है। गोविंद सिंह राजपूत मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रहे हैं,
साल 2002 में उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया था।


