बच्चन परिवार पर भड़के अमर सिंह, दिखाया आईना, ऐश्वर्या को भी नहीं बख्शा

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
अमर सिंह ने कहा कि कम कम से आप मां हैं पत्नी हैं, और मां तथा पत्नी के हाथ में सामाजिक रिमोट होता है, आप अपने पति से क्यों नहीं कहती, कि जुम्मा चुम्मा दे दे ना करें।

अकसर अपने बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहने वाले राज्यसभा सांसद अमर सिंह फिर से एक बार खबरों में हैं, दरअसल इस बार उनके निशाने पर बच्चन परिवार है, कभी अमिताभ बच्चन को बड़े भाई कहने वाले अमर सिंह ने बच्चन परिवार पर निशाना साधा है, उन्होने एक वीडियो पोस्ट कर अमिताभ उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक और पुत्रवधू ऐश्वर्या पर भी तंज कसा है।

अमर सिंह ने क्या कहा 
राज्यसभा सांसद ने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि एक अजीब माहौल देश में है, कल राज्यसभा में मेरी पुरानी साथी,
जो अब साथी नहीं हैं, महिलाओं के बारे में बड़ी पीड़ा से बोल रही थी, कह रही थीं, कि तकनीकी आंदोलन को आप रोक नहीं सकते, पोर्नोग्राफी या चलचित्रों के गंदे परिदृश्य अगर आप टीवी में देखते हैं, तो रिमोट आपके हाथ में हैं, आप बंद कर दीजिए, सब ठीक हो जाएगा, साथ ही उन्होने ये भी कहा कि मेरी भी बेटी है।

पति से क्यों नहीं कहती 
अमर सिंह ने कहा कि कम कम से आप मां हैं पत्नी हैं, और मां तथा पत्नी के हाथ में सामाजिक रिमोट होता है, आप अपने पति से क्यों नहीं कहती, कि जुम्मा चुम्मा दे दे ना करें,
आप अपने पति से क्यों नहीं कहती कि बारिश में भीगती एक्ट्रेस के साथ आज  रपट जाए तो ... ना करें, आप अपनी पुत्रवधू से क्यों नहीं कहती, कि ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में उन्होने जो परिदृश्य किये हैं, वो ना करे, आप उन्हें क्यों सलाह नहीं देती, कि अब प्यार की दास्ता ना करें।

बेटे को सलाह क्यों नहीं देती 
अमर सिंह ने कहा कि अपने बेटे अभिषेक को क्यों नहीं कहती, कि वो ऐसा दृश्य ना करे, धूम में नायिका लगभग नग्न हो जाती है, उन दृश्यों को देखकर युवा मानस पटल पर क्या प्रभाव पड़ेगा,
बड़ी अच्छी संस्कृति पड़ेगी। महिला होने के नाते आप राज्यसभा में भाषण दे रही हैं, तो अब गूंगी और बहरी क्यों हो गई हैं, पहले अपने घर में सुधार कीजिए।

कपड़े उतारने की जरुरत नहीं
राज्यसभा सांसद ने कहा कि समाज में जो विकृति है, उसमें सिनेमा जगत की भी भूमिका है, अगर रोमांस देखना है, तो देवदास में दिलीप कुमार का देखिये, बिमल राय ने आंखों में प्यार दिखा दिया था, इसके लिये नग्न दृश्य, रपट जइये, लिपट जइयो करने की जरुरत नहीं है।
अमर सिंह ने आखिर में कहा कि कपड़े पहनकर भी मधुबाला और दिलीप कुमार ने रोमांस किया, इसके लिये कपड़े उतारने की जरुरत नहीं है, इसके बाद भी आप भाषण देती हैं और गधे की तरह हम सदन में बैठकर सुनते हैं।