विराट कोहली बनने वाले हैं पापा? अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा कि एक एक्ट्रेस शादी करती हैं, तो उनसे अगला सवाल जो पूछा जाता है, वो प्रेग्नेंसी से जुड़ा होता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के रिलेशनशिप ने कई दिनों तक लोगों को कंफ्यूज रखा, फिर दोनों ने गुपचुप सात समंदर पार इटली में जाकर शादी की, शादी के बाद दोनों के बच्चे का इंतजार हो रहा है, कुछ समय पहले अनुष्का की प्रेग्नेंसी की अफवाह जोरों पर थी, हालांकि ऐसा कुछ नहीं था, अब फिल्म फेयर को दिये इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी पर अनुष्का ने खुलकर बात की है।अनुष्का ने क्या कहा
इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा कि एक एक्ट्रेस शादी करती हैं, तो उनसे अगला सवाल जो पूछा जाता है, वो प्रेग्नेंसी से जुड़ा होता है, जब वो किसी को डेट करती है,
तो सवाल पूछा जाता है कि शादी कब करने वाली हैं, अनुष्का ने कहा कि जिस एक्ट्रेस की भी शादी होती हैं, सबके बारे में कुछ ना कुछ कहा जाता है, कोई कुछ भी पहन सकता है, फिर अगर वो ढीली ड्रेस पहने, जो इन दिनों ट्रेंड भी है, लेकिन लोग कहते हैं कि ये प्रेग्नेंट है, आप इस बारे में कुछ नहीं सकते, सिवाय इग्नोर करने के ।
जबरदस्ती सफाई देनी पड़ती है
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा कि ये सब बकवास बातें हैं, दूसरों को उनकी जिंदगी जीने देनी चाहिये, क्यों ऐसा माहौल बना दिया जाता है, जहां किसी इंसान को जबरदस्ती किसी मुद्दे पर सफाई देनी पड़ती है,
ये बात मुझे बहुत खराब लगती है, क्या मुझे कुछ भी क्लियर करने की जरुरत है।
डेढ साल पहले शादी
आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी, दोनों की शादी में करीबी दोस्त और कुछ रिश्तेदार ही शामिल हुए थे,
हालांकि शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी शादी की घोषणा की थी, इसके बाद देश लौटने पर भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया था।


