बुजुर्ग दादी संग विराट कोहली की तस्वीर पर अनुष्का ने कही दिल छू लेने वाली बात, लोग खूब कर रहे तारीफ
मैच जीतने के बाद खास क्रिकेट प्रशंसक से भारतीय कप्तान विराट कोहली मिलने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला फैन से मिलना ना सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, बल्कि इसे कई चर्चित हस्तियों ने सराहा भी है। मैच में जीत हासिल करने के बाद विराट कोहली और शतकवीर रोहित शर्मा चारुलता पटेल जी से मिलने पहुंचे और उनसे आशीर्वाद भी लिया, अब विराट की इस तस्वीर पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की प्रतिक्रिया आई है।अनुष्का ने क्या कहा
मैच जीतने के बाद खास क्रिकेट प्रशंसक से भारतीय कप्तान विराट कोहली मिलने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, विराट के इस अंदाज से उनके फैंस भी गदगद लगे,
हर कोई विराट कोहली के इस व्यवहार की तारीफ कर रहा था, विराट की पत्नी को भी ये तस्वीर बहुत प्यारी लगी। उन्होने कमेंट में हर्ट इमोजी पोस्ट किया।
टीम इंडिया सेमीफाइनल में
आपको बता दें कि इस विश्वकप में विराट कोहली की अगुवाई में टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है, खुद एक बल्लेबाज के रुप में विराट कोहली के बल्ले से लगातार 5 अर्धशतक निकले हैं।
हालांकि विराट को अभी भी बड़ी पारी का इंतजार है, टीम सेमीफाइनल के लिये क्वालिफाई कर चुकी है।
अगला मैच भी जीत लेंगे
विराट कोहली ने चारुलता पटेल के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर लिखा, मैं इस जीत के लिये हमारे सभी फैंस खासकर चारुलता जी को धन्यवाद कहना चाहूंगा,
वो 87 साल की हैं, शायद मेरे द्वारा देखी गई सबसे जुनूनी और समर्पित क्रिकेट फैन, उम्र सिर्फ एक नंबर है, विराट कोहली आखिर में कहते हैं, कि चारुलता जी के आशीर्वाद से टीम अगले मुकाबले में भी ऐसा ही प्रदर्शन करेगी।


