केजरीवाल ने इस अंदाज में दी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि, लोगों ने कर दिया शर्मिंदा

केजरीवाल के इस ट्वीट के लोग कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन पर पिल पड़े, केसरिया नाम के एक यूजर ने केजरीवाल को चुनावों के दौरान शीला दीक्षित पर झूठा इल्जाम लगाने वाला बताया।

दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व सीएम शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया, बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्होने दुनिया को अलविदा कह दिया, अन्य नेताओं की तरह आप संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, लेकिन केजरीवाल ने ऐसी बातें लिखी, कि ट्रोल हो गये, कुछ लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।

केजरीवाल ने क्या लिखा 
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, कि दिल्ली में उनके द्वारा किये गये विकास कार्य को लोग कभी नहीं भूल पाएंगे,
आपको बता दें कि 2013 विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने नईदिल्ली विधानसभा सीट से शीला दीक्षित को हराया था, उन पर कई आरोप लगाये थे।

लोगों ने किया ट्रोल
केजरीवाल के इस ट्वीट के लोग कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन पर पिल पड़े, केसरिया नाम के एक यूजर ने केजरीवाल को चुनावों के दौरान शीला दीक्षित पर झूठा इल्जाम लगाने वाला बताया,
तो जीशान उस्मान नाम के यूजर ने लिखा कि आखिरी सांस तक अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित का अपमान किया। तो किरण जैन ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें झूठा कहा।

शीला दीक्षित को हराकर सीएम बनें
आपको बता दें कि 2013 विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने नईदिल्ली विधानसभा सीट से सीधे तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित को चुनौती दी थी, तब ना सिर्फ वो जीते थे,
बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भी बने थे, कहा जाता है कि इसी के बाद शीला दीक्षित सक्रिय राजनीति में फिर वो स्थान हासिल नहीं कर सकी, जिसकी वो हकदार थीं।