जिम से लौटते समय सपा नेता अखिलेश यादव को मारी गोली, कार्यकर्ता काट रहे बवाल
समाजवादी पार्टी नेता की हत्या की सूचना मिलते ही कई नेता और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गये, जिसके बाद वहां बवाल करना शुरु कर दिया।
यूपी में योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त है, पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, इसके बावजूद अपराधी बेखौफ हैं, अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के कनकपुर में सपा नेता अखिलेश यादव उर्फ टक्कू की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, आपको बता दें कि अखिलेस सपा के लोहिया वाहिनी में गोसाईगंज विधानसभा में संगठन अध्यक्ष थे, वारदात को तब अंजाम दिया गया, जब वो जिम से एक्सरसाइज कर घर लौट रहे थे, घटना के बाद भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया ।कार्यकर्ता कर रहे बवाल
समाजवादी पार्टी नेता की हत्या की सूचना मिलते ही कई नेता और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गये, जिसके बाद वहां बवाल करना शुरु कर दिया,
सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महिला अस्पताल मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, इतना ही नहीं नाराज कार्यकर्ताओं ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये ले जाने से भी रोका, हालांकि बाद में कुछ लोगों के समझाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया।
जिम से लौटते समय मारी गोली
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अखिलेश रोजाना की तरह कनकपुर स्थित जिम में एक्सरसाइज के लिये गये थे, रात करीब 8 बजे एक्सरसाइज करने के बाद वो घर लौच रहे थे,
तभी जिम के पास ही बाइक सवाल दो बदमाश आये, और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी, गोली की आवाज सुनने के बाद जिम के अंदर से लोग भागकर निकले, तब तक बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गये।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मौके से किसी ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, फिर कुछ लोग घायल अखिलेश यादव को लेकर माया बाजार स्थित सीएचसी पहुंचे,
जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया, इसके बाद पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की जांच जारी
आयोध्या सिटी के एसपी विजयपाल सिंह ने कहा कि जिम से लौटते समय दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, फिलहाल मामले की जांच जारी है,
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी हमारी गिरफ्त में होंगे, हत्या के पीछे क्या मंशा है, इसकी भी जांच की जा रही है।



