जल्दी जय श्री राम बोल, कुलदीप की तस्वीर पर बीसीसीआई ने मांगा कैप्शन, मिले मजेदार जवाब

रविवार को खेले गये मुकाबले में टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में पहली हार का स्वाद चखना पड़ा, इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाये।

टीम इंडिया इन दिनों आईसीसी विश्वकप में हिस्सा ले रही है, बीसीसीआई टीम और उससे जुड़ी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है, रविवार को टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से हुई, इस मुकाबले की एक तस्वीर बीसीसीआई ने पोस्ट की है, खास बात ये है कि बीसीसीआई ने इस तस्वीर के साथ लिखा है कि इस तस्वीर को कैप्शन दीजिए, तस्वीर में भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के साथ दिख रहे हैं।

कुलदीप से टकरा गये
तस्वीर देखकर लग रहा है कि मैच के दौरान जब कुलदीप यादव गेंद फेंक रहे थे, तभी नॉन स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज से वो टकरा गये, इसी मौके पर ये तस्वीर ली गई है,
जिस पर बीसीसीआई ने यूजर्स से कैप्शन मांगा है, इस पर खूब मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं ।

मजेदार कमेंट्स 
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने तो ऐसी बात लिखी, कि उनका कमेंट्स वायरल हो गया, उन्होने लिखा, जय श्री राम बोल जल्दी... यूजर्स इस कमेंट को खूब लाइक कर रहे हैं,
तो एक अन्य यूजर ने लिखा, पैर पड़ते हैं जीत जाने दे इंडिया वरना जुलूस निकल जाएगा हमारा।

31 रन से हार
मालूम हो कि रविवार को खेले गये मुकाबले में टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में पहली हार का स्वाद चखना पड़ा, इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाये,
जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 5 विकेट पर 306  रन ही बना सकी, रोहित शर्मा ने 102 रनों की शानदार पारी खेली, तो कप्तान विराट कोहली ने 66 रन बनाये।