जिस्मफरोशी के मामले में नया खुलासा, 3 हजार रुपये में होता है सौदा, ऐसे चलता है धंधा
दोनों महिलाओं ने पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा किया है कि उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, इस वजह से वो मुख्य सरगना (मैडम) के जाल में फंस गई।
हिमाचल के मंडी में देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है, कुछ शातिर महिलाएं ही मजबूर महिलाओं को चंद पैसों का लालच देकर और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल रही है, मंडी के रिहाइशी इलाकों में देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है, अब पुलिस ने एक मकान से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया है, जिसने पुलिस के सामने कई अहम राज उगले हैं।फोन से चलता है नेटवर्क
दोनों महिलाओं ने पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा किया है कि उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, इस वजह से वो मुख्य सरगना (मैडम) के जाल में फंस गई,
मैडम ग्राहक से उनके लिये दो से तीन हजार रुपये में सौदा करती थी, जबकि महिलाओं या लड़कियों को आधी रकम ही दी जाती थी, आधा पैसा वो रख लेती थी, सारा नेटवर्क फोन के जरिये चलता है।
कैसे होता है सबकुछ
महिला ने बताया कि मुख्य सरगना से ग्राहक लड़कियों की डिमांड करते हैं, फोन पर ही समय और स्थान बता दिया जाता है, इसकी सूचना मुख्य सरगना लड़कियों को फोन से देती है,
जिसके बाद समय पर वो कस्टमर के पास पहुंच जाती है, बताया जा रहा है कि मुख्य सरगना के संपर्क में शहर के कई रसूखदार लोग भी हो सकते हैं।
मजबूरी का फायदा
बताया जा रहा है कि जिस्मफरोशी के इस धंधे में कुछ और मजबूर महिलाएं भी शामिल हो सकती है, पुलिस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है,
ताकि मंडी में तेजी से फैल रहे इस धंधे पर नकेल कसा जा सके। दोनों महिलाओं का सौदा दो से तीन हजार रुपये में होता था, मंडी में मनाली और रोहतांग आदि जानिे के लिये ज्यादातर पर्यटक रुकते हैं, ऐसे में एस्कॉर्ट सर्विस को भी नहीं नकारा जा सकता, पिछले 15 दिनों में पुलिस ने दो सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।


