सचिन या विराट कोहली, कौन है बेस्ट, ब्रायन लारा ने दिया सबसे सटीक जवाब
लारा ने कहा कि सचिन तेंदुलकर का खेल पर अविश्वसनीय प्रभाव है, क्योंकि सचिन ने ऐसे दौर में जबरदस्त प्रदर्शन किया।
सचिन तेंदुलकर बेहतर हैं या विराट कोहली, अकसर ये सवाल पूछा जाता है, खासकर सोशल मीडिया पर ये सवाल छाया रहता है, कोई सचिन को बेहतर बल्लेबाज बताता है, तो कई फैंस विराट कोहली को उनका नया वर्जन कहते हैं। अब यही सवाल वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा से पूछा गया, जिस पर उन्होने खुलकर अपनी बात रखी, उन्होने बताया कि दोनों में बेहतर कौन है।ब्रायन लारा ने क्या कहा
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ने विराट कोहली को रन मशीन कहा, उन्होने कहा कि जहां तक विभिन्न प्रारुपों में बल्लेबाजी की बात आती है, तो भारतीय कप्तान दुनिया के बाकी खिलाड़ियों से काफी आगे हैं,
हालांकि लारा ने ये भी कहा कि सचिन तेंदुलकर उनके सर्वकालिक पसंदीदा खिलाड़ियों में एक रहेंगे, लेकिन इस युग में विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं।
सचिन मेरी पसंद
आपको बता दें कि ब्रायन लारा को डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी ने विज्ञान में मानद उपाधि से सम्मानित किया, जिसके बाद उन्होने कहा कि विराट कोहली रन मशीन हैं,
लेकिन मुझे माफ करना क्योंकि सचिन तेंदुलकर मेरी पसंद बने रहेंगे। मालूम हो कि लारा केीक नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा निजी स्कोर का रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है।
सचिन का खेल पर जबरदस्त प्रभाव
लारा ने कहा कि सचिन तेंदुलकर का खेल पर अविश्वसनीय प्रभाव है, क्योंकि सचिन ने ऐसे दौर में जबरदस्त प्रदर्शन किया, जब माना जाता था कि
भारतीय बल्लेबाज भारतीय सरजमीं और भारतीय पिचों पर ही रन बनाते हैं, लेकिन तेंदुलकर ने हर पिच पर अच्छा खेल दिखाया, वैसे बात करें तो सभी भारतीय बल्लेबाज अब हर पिच पर अच्छा खेल दिखा रहे हैं, मुझे लगता है कि सचिन से उन्होने खेलने का तरीका सीख लिया है, सचिन का भारतीय क्रिकेट पर जबरदस्त प्रभाव है।


