टीम इंडिया की जर्सी में बड़ा बदलाव, चीनी कंपनी Oppo की जगह इस भारतीय कंपनी का दिखेगा नाम

वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया की जर्सी से Oppo का नाम हट जाएगा, मार्च 2017 में Oppo ने 1079 करोड़ में पांच साल के लिये ये राइट्स हासिल किये थे।

आईसीसी विश्वकप 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की जर्सी का रंग बदल गया था, अब भारतीय टीम की जर्सी में एक और बड़ा बदलाव होने वाला है, जी हां, जर्सी का रंग को ब्लू ही रहेगी, लेकिन उस पर दिखने वाला नाम चीनी कंपनी का नहीं बल्कि भारतीय कंपनी का होगा, पिछले दो साल से टीम इंडिया की जर्सी पर चीनी मोबाइल कंपनी Oppo का नाम दिखता था, लेकिन अब इस पर भारतीय कंपनी BYJU's  बायजू का नाम नजर आएगा।

चीनी कंपनी बाहर
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया की जर्सी से Oppo का नाम हट जाएगा,

आपको बता दें कि मार्च 2017 में Oppo ने 1079 करोड़ में पांच साल के लिये ये राइट्स हासिल किये थे, लेकिन अब कंपनी ने ढाई साल में ही इसे छोड़ने का फैसला लिया है। हालांकि सूत्रों का दावा है कि बीसीसीआई अब इसके लिये नये सिरे से कोई नीलामी प्रक्रिया नहीं शुरु करेगी, बल्कि Oppo ने ही ये राइट्स बायजू को दे दिये हैं, अब अगले ढाई साल तक टीम इंडिया की जर्सी पर इसी कंपनी का नाम होगा।

हर मैच के लिये इतने पैसे 
बीसीसीआई को इससे कोई घाटा नहीं होगा, क्योंकि बाकी बचे पैसे अब बायजू चुकाएगी, मालूम हो कि Oppo बाइलैट्रल सीरीज के हर मैच के लिये क्रिकेट बोर्ड को 4.6 करोड़ देती थी,
जबकि आईसीसी और एशिया कप के मैच के लिये 1.92 करोड़ देने पड़ते थे, अब इतने ही पैसे बायजू देगी।

स्टार इंडिया था स्पॉन्सर 
आपको बता दें कि चीनी कंपनी से पहले टीम इंडिया का स्पॉन्सर स्टार इंडिया था, जो बीसीसीआई को बाइलैट्रल सीरीज के एक मैच के लिये सिर्फ 1.92 करोड़ रुपये देती थी,
इसके अलावा आईसीसी और एशिया कप के मुकाबले के लिये सिर्फ 61 लाख रुपये हर मैच में मिलते थे, जिसे 2017 में Oppo ने राइट्स ले लिया था।

ऑनलाइन कोचिंग कंपनी है बायजू
मालूम हो कि 26 हजार करोड़ रुपये की कंपनी बायजू को रविंद्रन और उनके कुछ दोस्तों ने मिलकर खड़ा किया है, इसी साल इस कंपनी ने अमेरिकन कंपनी ओसमों को खरीदा था,
बायजू की ऑनलाइन कोचिंग से सलाना कमाई 260 करोड़ रुपये है, जिसे कंपनी ने अगले तीन साल में बढाकर 3250 करोड़ करने का लक्ष्य रखा है, इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर सुपरस्टार शाहरुख खान हैं।