चंद्रबाबू नायडू का बड़ा दांव, प्रशांत किशोर को दिया बड़ा ऑफर, बन सकते हैं नये समीकरण

आईपैक के अंतिम ग्राहक वाईएसआर प्रमुख जगनमोहन रेड्डी थे, जिन्होने हाल ही में आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है।

आंध्र प्रदेश की राजनीति में दिलचस्प मोड़ आता दिख रहा है, तेलूगूदेशम पार्टी के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को ऑफर दिया है, आपको बता दें कि अभी एक महीने पहले ही प्रशांत किशोर ने चंद्रबाबू नायडू को सीएम की कुर्सी से उतारने के लिये रणनीति बना रहे थे, न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व सीएम के करीबी सूत्रों के अनुसार चंद्रबाबू ने पीके के इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) को अनुबंध की पेशकश की है।

जगन के लिये काम किया
आईपैक के अंतिम ग्राहक वाईएसआर प्रमुख जगनमोहन रेड्डी थे, जिन्होने हाल ही में आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है, इस चुनावल में चंद्रबाबू की पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था, जगन मोहन रेड्डी ने प्रशांत किशोर से 2017 में कांट्रेक्ट किया था,
तब प्रदेश की राजनीतिक स्थिति बेहद ही खराब थी, पीके ने जगन मोहन से 3600 किमी की पदयात्रा करवाया, माना जाता है कि इसी पदयात्रा ने जगन के पक्ष में माहौल बना दिया।

बिहारी डाकू कहा था
सूत्रों का दावा है कि चंद्रबाबू नायडू ने आईपैक को एक प्रस्ताव दिया है, 2016 में भी चंद्रबाबू नायडू प्रशांत किशोर  की टीम से मिले थे, लेकिन डील नहीं हो पाया था,
इसके बाद विधानसभा चुनावों के दौरान प्रशांत किशोर और चंद्रबाबू के बीच काफी तल्खी देखने को मिली थी, प्रचार अभियान के दौरान चंद्रबाबू ने पीके को बिहारी डाकू कहा था, जिसके बाद पीके ने कहा था कि संभावित हार से वो बौखलाये हुए हैं।

ममता से मुलाकात
जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने हाल ही में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात की थी, जिसके बाद कहा जा रहा है कि 2021 विधानसभा चुनाव में पीके ममता के लिये रणनीति बनाएंगे,
दोनों के बीच दो बार मुलाकात हो चुकी है, पीके बंगाल में डेरा डाले हुए हैं, हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है कि पीके ममता बनर्जी के लिये मोर्चा संभालेंगे।