चंद्रग्रहण- 149 साल बाद बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, पढिये पूरी खबर
साल 2019 में कुल पांच ग्रहण होने हैं, जिसमें तीन सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण हैं।
साल 2019 का दूसरा चंद्रग्रहण आज पड़ने जा रहा है, गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण का संयोग 149 साल के बाद बन रहा है, इसलिये इसे दुर्लभ और ऐतिहासिक कहा जा रहा है, इससे पहले 12 जुलाई 1870 को ऐसा संयोग बना था, जब गुरु पुर्णिमा और चंद्रग्रहण एक साथ पड़े थे, चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 1.31 बजे से शुरु होकर तड़के 4.30 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसे पूरे भारत में देखा जा सकेगा।देश भर में देखा जा सकता हैआर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डॉ. बृजेश कुमार ने बताया, कि चंद्रग्रहण रात 3.01 बजे अपने चरम पर होगा,
इस समय चंद्रमा के आधे से ज्यादा हिस्से को धरती अपनी छाया से ढक लेगी, इसे अरुणाचल प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्से को छोड़कर पूरे देश में देखा जा सकेगा।
चंद्रग्रहण पर शोध का महत्व
वैज्ञानिकों के मुताबिक चंद्रग्रहण पृथ्वी के वायुमंडल में ध्रुवीकरण की प्रक्रिया को समझने में मददगार होता है, इससे अन्य ग्रहों के वातावरण के अध्ययन में काफी हद तक आसानी होती है,
इसके साथ ही चंद्रग्रहण के दौरान खगोल वैज्ञानिकों को ये जानने का मौका होता है, कि जब तेजी से चंद्रमा की सतह ठंडी होगी, तो उसके क्या परिणाम होंगे।
साल का अंतिम चंद्रग्रहण
साल 2019 में कुल पांच ग्रहण होने हैं, जिसमें तीन सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण हैं, साल का पहला सूर्यग्रहण 6 जनवरी, दूसरा सूर्यग्रहण 2 जुलाई को हो चुका है,
जबकि तीसरा और आखिरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को होगा, इसके अलावा 21 जनवरी को पहला चंद्रग्रहण हो चुका है, जबकि अंतिम चंद्रग्रहण आज है।


