नीली जर्सी पहनने को बेताब है ये स्टार बल्लेबाज, नंबर चार की समस्या कर सकते हैं खत्म
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने ये भी कहा कि टीम में चुने जाने मेरे हाथ में नहीं है, लेकिन बतौर बल्लेबाज मेरी इच्छा तीनों प्रारुपों में खेलने की है।
टेस्ट क्रिकेट के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि अगर उन्हें एकदिवसीय मैचों में मौका मिलता है, तो वो खुद नंबर चार पर साबित कर सकते हैं, पुजारा ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में सीमित ओवरों के प्रारुप में वो लगाचार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, टेस्ट मैचों में भी अच्छा कर रहे हैं, अगर उन्हें वनडे में मौका दिया जाए, तो फिर वो खुद साबित करके दिखाएंगे।नीली जर्सी पहनने की इच्छा
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने ये भी कहा कि टीम में चुने जाने मेरे हाथ में नहीं है, लेकिन बतौर बल्लेबाज मेरी इच्छा तीनों प्रारुपों में खेलने की है,
उनमें ऐसा करने की क्षमता है, चेतेश्वर ने कहा कि मुझमें अभी भी टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने की इच्छा बाकी है।
नंबर चार की समस्या
मालूम हो कि विश्वकप में नंबर चार भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोरी थी, सेमीफाइनल में टीम को इसकी कमी भी महसूस हुई, लंबे समय से टीम इस समस्या से जूझ रही है,
विश्वकप में टीम ने पहले इस नंबर पर केएल राहुल को रखा, लेकिन धवन के चोटिल हो जाने के बाद नंबर चार पर विजय शंकर को मौका दिया, फिर उनके भी चोटिल होकर बाहर हो जाने के बाद पंत को मौका दिया।
अर्धशतक तक नहीं लगा सका
विश्वकप के लीग मुकाबलों में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा सका,
भारतीय टीम ने 9 पारियों में इस नंबर पर 4 खिलाड़ियों को मौका दिया, हार के बाद मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी स्वीकार किया, कि टीम को नंबर चार पर मजबूत बल्लेबाज की कमी खली।
टेस्ट चैंपियनशिप पर नजर
चेतेश्वर पुजारा की नजर अब वेस्टइंडीज दौरे और टेस्ट चैंपियनशिप पर टिकी हुई है, उन्होने कहा कि वो इस दौरे के लिये काफी मेहनत कर रहे हैं, तेज और उछाल भरी पिचों पर प्रैक्टिस कर रहे हैं,
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से शुरु होना है, पहले तीन मैचों की टी-20, फिर वनडे और उसके बाद 2 टेस्ट मैच खेले जाने हैं।



