साक्षी मिश्रा मामले में सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिया बड़ा आदेश

आज साक्षी मिश्रा और अजितेश इलाहाबाद हाई कोर्ट में पेश हुए, जहां कोर्ट ने दोनों की शादी को वैध माना, साथ ही कोर्ट ने यूपी पुलिस से दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने को भी कहा।

बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा की अजितेश से शादी के प्रकरण पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है, उन्होने इस मामले में शासन के आला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है, इस पूरे मामले में राजनीतिक साजिश है या नहीं, इसे लेकर भी सीएम ने पार्टी और स्थानीय नेताओं से रिपोर्ट तलब की है, इस पूरे मामले में बीजेपी के एक और विधायक का भी नाम सामने आ रहा है, इस पर भी यूपी के सीएम ने संज्ञान लिया है, और पूरी रिपोर्ट मांगी है।

बीजेपी विधायक का नाम
मालूम हो कि सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी के ही एक और विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल पर राजेश मिश्रा के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लग रहा है।
वायरल तस्वीर में श्याम बिहारी और विकास तिवारी नाम के युवक की आपस में बहस हो रही है, विकास नाम का ये युवक इस सारे बवाल के लिये बीजेपी विधायक श्याम बिहारी को जिम्मेदार बता रहा है।

अजितेश दूर के रिश्तेदार
बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल ने इस चैटिंग को फेक बताया है, इसके साथ ही उन्होने विकास तिवारी नाम के शख्स के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है,
श्याम बिहारी का साफ कहना है कि साक्षी और अजितेश प्रकरण से उनका कोई लेना -देना नहीं है, हालांकि कैमरे के सामने उन्होने ये भी स्वीकार किया, कि अजितेश उनके दूर का रिश्तेदार है।

कोर्ट ने शादी को माना वैध
दूसरी ओर आज साक्षी मिश्रा और अजितेश इलाहाबाद हाई कोर्ट में पेश हुए, जहां कोर्ट ने दोनों की शादी को वैध माना, साथ ही कोर्ट ने यूपी पुलिस से दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने को भी कहा,
आपको बता दें कि दोनों ने घर से भागकर 4 जुलाई को प्रयागराज के एक मंदिर में शादी की थी, इसके बाद साक्षी ने वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें और उनके पति को विधायक से  खतरा है, वो उनकी जान ले सकते हैं।