अंक तालिका में हो गया बड़ा उलटफेर, पहले सेमीफाइनल में इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया
विश्वकप 2019 के आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रनों से हरा दिया, इस मैच के नतीजे के बाद ही साफ हो गया कि सेमीफाइनल में कौन सी टीम का मुकाबला किस से होगा।
आईसीसी विश्वकप 2019 के आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत हुई, इस मुकाबले में अफ्रीका ने कंगारु टीम को 10 रनों से हरा दिया, इसके साथ ही ये भी तय हो गया कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में 9 जुलाई को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, जबकि दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा, जो 11 जुलाई को होगा।टीम इंडिया टॉप पर
विश्वकप 2019 के आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रनों से हरा दिया, इस मैच के नतीजे के बाद ही साफ हो गया कि सेमीफाइनल में कौन सी टीम का मुकाबला किस से होगा,
अंक तालिका में श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम 15 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई, तो ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर आ गई।
मैनचेस्टर में पहला सेमीफाइनल
टीम इंडिया ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया, जिसके बाद वो अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गये, भारतीय टीम के 9 मैचों में 15 अंक हैं,
अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर 9 जुलाई को न्यूजीलैंड से होगा। आपको बता दें कि लीग मुकाबले में भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला बारिश की भेंट चढ गया था।
दूसरा सेमीफाइनल
ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल 11 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा, कंगारु टीम ने 9 मैचों में 7 जीत हासिल की है, जबकि दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा,
जबकि इंग्लैंड की टीम ने इस टूर्नामेंट में 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार मिली है।


