मेट्रो परिसर में अंतरंग पलों में खोये थे लड़का-लड़की, वीडियो लीक होने के बाद मचा हंगामा, अब पुलिस ढूंढ रही
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि जो भी इस घटना को दोषी होगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक कपल अंतरंग पलों में खोये हुए थे, जिसका वीडियो किसी ने एडल्ड वेबसाइट पर पोस्ट कर दिया है, दरअसल ये वीडियो दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हुआ था, अब दिल्ली पुलिस इ स मामले की जांच कर रही है कि आखिर सीसीटीवी क्लिप एडल्ट वेबसाइट पर कैसे पहुंच गई, किसने इस वीडियो को अपलोड किया है।आंतरिक जांच
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इस मामले में अज्ञात कपल के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है, उन्होने आजादपुर थाने में सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है,
इसके साथ ही ये वीडियो वेबसाइट तक कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है, इसके लिये आंतरिक जांच के आदेश दिये गये हैं।
दोषी के खिलाफ एक्शन
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि जो भी इस घटना को दोषी होगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी,
मामला दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम भी जांच में जुट गई है, आरोपित प्रेमी कपल को ढूंढा जा रहा है, जो मेट्रो स्टेशन परिसर में अश्लीलता फैला रहे थे।
सीसीटीवी फुटेज लीक
मामला इसलिये भी गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि कपल का आपत्तिजनक वीडियो का सीसीटीवी फुटेज लीक हुआ है, एडल्ट वेबसाइट पर जो वीडियो पोस्ट किया गया है,
वो सीसीटीवी लाइव फीड का स्मार्टफोन रिकॉर्डिंग हैं, वीडियो को दिल्ली मेट्रो नियंत्रण कक्ष के भीतर शूट किया गया है, जो मेट्रो में कार्यरत किसी व्यक्ति की भागीदारी की ओर इशारा करता है, ऐसे में पुलिस को शक है कि मेट्रो कर्मचारी की भी संलिप्तता है।
18 जुलाई का वीडियो
मालूम हो कि दिल्ली मेट्रो में 18 जुलाई को ये वीडियो सामने आया था, जिसमें मेट्रो स्टेशन परिसर में दोपहर करीब दो बजे एक प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में देखे गये थे,
मेट्रो प्रवक्ता ने कहा कि वो पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं, लेकिन जनता से अपील की है, कि मेट्रो परिसर में इस तरह का काम ना करें, डीएमआरसी ने वीडियो पुलिस को सौंप दिया है।



