धोनी के माता-पिता ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात, हो रही खूब चर्चा

केशव बनर्जी ने कहा कि पान सिंह धोनी जी ने मुझसे कहा कि पूरा मीडिया कह रहा है कि अब माही को रिटायर हो जाना चाहिये।

महेन्द्र सिंह धोनी कब संन्यास लेंगे, ये एक ऐसा मुद्दा है, जो इन दिनों भारतीय क्रिकेट में छाया हुआ है, मीडिया लगतारा धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें लगा रही है, अब धोनी ने माता-पिता ने पहली बार उनके संन्यास पर चुप्पी तोड़ी है, माही के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत में खुलासा किया, कि धोनी के माता-पिता भी चाहते हैं कि अब वो संन्यास ले लें, केशव बनर्जी रविवार को धोनी के घर गये थे, उनकी काफी देर तक धोनी के पिता पान सिंह और मां देवकी से संन्यास के मुद्दे पर बात हुई।

पिता ने क्या कहा 
केशव बनर्जी ने कहा कि पान सिंह धोनी जी ने मुझसे कहा कि पूरा मीडिया कह रहा है कि अब माही को रिटायर हो जाना चाहिये, मुझे भी लगता है कि मीडिया सही कह रही है,
अब देश इतने बड़े खिलाड़ी को संभाल नहीं पा रहा है। केशव बनर्जी ने आगे कहा कि मैंने उनके माता-पिता से एक साल और संयम रखने को कहा, मैंने उनसे कहा कि अभी माही के भीतर क्रिकेट बाकी है, उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अगले साल टी-20 विश्वकप तक खेलना चाहिये।

अभी नहीं लेंगे संन्साय
मालूम हो कि विश्वकप से पहले ही धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हो गई थी, कहा जा रहा था कि विश्वकप में टीम इंडिया का आखिरी मैच धोनी का आखिरी वनडे होगा,

लेकिन अभी तक इस मुद्दे पर साफतौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है, हालांकि ये तय है कि अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे के लिये धोनी टीम का हिस्सा नहीं होंगे, जिसके बाद से चर्चा तेज है, कि धोनी जल्द संन्यास की घोषणा करेंगे, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वो अभी क्रिकेट को अलविदा नहीं करने वाले।

वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे
इसी महीने भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने वाली है, 3 अगस्त से टी-20 सीरीज शुरु होगी, लेकिन कहा जा रहा है कि इस दौरे पर धोनी टीम के साथ उपस्थित नहीं रहेंगे,
हालांकि इसके बाद के सीरीज में वो टीम के साथ जुड़ जाएंगे, कप्तान विराट कोहली लगातार धोनी की पैरवी कर रहे हैं, वो कह रहे हैं कि टीम को उनकी जरुरत है।