दिनेश कार्तिक से पूछा गया, क्या टीम मे कोई बदलाव होगा, मिला ये जवाब

दिनेश कार्तिक ने कहा कि मुझे लगता है कि हम इस टूर्नामेंट में अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं, कि निजी तौर पर हर खिलाड़ी को कुछ ना कुछ सुधार करने की जरुरत है।

टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल के लिये क्वालिफाई कर चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम शनिवार को हेडिंग्ले में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में अपनी धार को तेज करने के इरादे से उतरेगी, ये बातें मैच से पहले दिनेश कार्तिक ने कही, उन्होने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलना चाहेंगे, बड़े शॉट्स लगाना चाहेंगे, गेंदबाज भी इस मुकाबले में वो करना चाहेंगे, जो वो करना चाहते हैं, कार्तिक ने कहा कि मुझे लगता है कि खेल के सभी विभागों में सुधार की गुंजाइश है।

किसी को आराम दिया जाएगा
दिनेश कार्तिक से जब पूछा गया कि क्या श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में किसी भारतीय खिलाड़ी को आराम दिया जा सकता है,
तो इस पर उन्होने कहा कि ईमानदारी से कहूं, तो मुझे नहीं पता, कि टीम मैनेजमेंट क्या सोच रहा है, इस संबंध में फैसला कोच और कप्तान को लेना है, फिलहाल मुझे जानकारी नहीं है कि उन्होने प्लेइंग इलेवन के बारे में क्या सोचा है।

अच्छा खेल रहे हैं
विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि मुझे लगता है कि हम इस टूर्नामेंट में अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं, कि निजी तौर पर हर खिलाड़ी को कुछ ना कुछ सुधार करने की जरुरत है,
हम सभी इस मुकाबले में ऐसा करना चाहेंगे। दिनेश कार्तिक ने साफ कहा कि टीम इस समय श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से आगे की नहीं सोच रही है, हम इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना चाहते हैं।

सेमीफाइनल बड़ा मैच 
कार्तिक ने का कि इस सबके साथ हमारे दिमाग में सेमीफाइनल भी है, जिन 4 टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है, उनके लिये ये बड़ा मैच है, लेकिन हम इतने पेशेवर हैं,
कि हमारा ध्यान इस बात पर है, कि हम पहले श्रीलंका के खिलाफ एक बेहतरीन मैच खेले, सेमीफाइनल को लेकर चर्चा होना लाजिमी है, कार्तिक के मुताबिक अंतिम चार में पहुंचने वाली सभी टीमें मजबूत है।