इंग्लैंड को मिली पूनम पांडे, विश्वकप जीत से गदगद किया ऐसा कारनामा
बेथनी की इन तस्वीरों ने भारतीय क्रिकेट फैंस को 2011 विश्वकप की याद दिला दी।
इंग्लैंड ने पहला आईसीसी विश्वकप जीता है, इस जीत से अंग्रेज क्रिकेटर जितने खुश हैं, उससे भी ज्यादा वहां के लोग उत्साहित हैं, जीत का जश्न भी वहां बड़े अलग अंदाज में मनाया जा रहा है, इंग्लैंड की जीत से गदगद एक बिट्रिश मॉडल ने अपनी स्ट्रिपिंग की तस्वीर पोस्ट की है, इन तस्वीरों को देख भारतीयों को पूनम पांडे की याद आ रही है, लोग सोशल मीडिया पर मॉडल को पूनम पांडे का वर्जन 2.0 बता रहे हैं।कौन है मॉडल
इस अंग्रेज मॉडल का नाम बेथनी लिली अप्रिल है, 15 जुलाई को बेथनी ने अपनी 3 तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट किया था, इन तस्वीरों में वो क्रिकेट के बैट के साथ स्ट्रिपिंग करती नजर आ रही हैं,
तस्वीरें पोस्ट करते हुए मॉडल ने कैप्शन में लिखा है, वेल डन इंग्लैंड।
पूनम पांडे की याद
बेथनी की इन तस्वीरों ने भारतीय क्रिकेट फैंस को 2011 विश्वकप की याद दिला दी, दरअसल 2011 विश्वकप के दौरान भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने ऐलान किया था कि
अगर भारतीय टीम खिताब जीतेगी, तो वो बिना कपड़ों के डांस प्रस्तुत करेगी, 2011 में भारतीय टीम ने ही विश्वकप जीता था, हालांकि बीसीसीआई ने पूनम पांडे को ऐसा करने की इजाजत नहीं दी।
इंटरनेट स्टार बन गई
2011 आईसीसी विश्वकप से चर्चा में आई पूनम पांडे को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं, उन्हें सोशल मीडिया सनसनी कहा जाता है,
पूनम अभी भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और समय-समय पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।


