इन 4 टीमों को विराट सेना ने किया टूर्नामेंट से बाहर, एक से तो बिना खेले कर दिया खेल
सबसे पहले भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर किया, अफगान की टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 8 मैच खेले हैं, जिसमें एक में भी उन्हें जीत नसीब नहीं हुई।
विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है,वहीं इस हार के साथ ही बांग्लादेश की टीम का सफर भी इस टूर्नामेंट में खत्म हो गया है, भारतीय टीम ने अपने पिछले चार मुकाबले में चार टीमों को विश्वकप से बाहर किया है, एक टीम को तो बिना खेले ही अंतिम चार की रेस से बाहर कर दिया, आइये विस्तार से बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
अफगानिस्तान
सबसे पहले भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर किया, अफगान की टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 8 मैच खेले हैं,
जिसमें एक में भी उन्हें जीत नसीब नहीं हुई, हालांकि भारत के खिलाफ उनके स्पिनरों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन कड़े मुकाबलें में टीम इंडिया 11 रन से जीतने में सफल रही।
वेस्टइंडीज
अफगानिस्तान को हराने के बाद विराट की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेला, कैरेबियाई टीम को एकतरफा मुकाबले में 125 रनों से हरा दिया,
वेस्टइंडीज की टीम ने इस टूर्नामेंट में 8 मुकाबलों में सिर्फ एक जीत हासिल की है, बाकी 6 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
श्रीलंकाई टीम
वेस्टइंडीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड से भिड़ी, मेजबान ने विराट सेना का विजयी रथ रोक दिया, खुद इंग्लैंड पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था,
लेकिन उन्होने भारत को हराकर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा, लेकिन भारत के हारने से सबसे ज्यादा नुकसा न श्रीलंका और पाक को हुआ, क्योंकि दोनों टीमें चाहती थी कि टीम इंडिया जीते ताकि इंग्लैंड बाहर हो जाए, पाक के रास्ते तो पूरी तरह से बंद नहीं हुए, लेकिन श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
बांग्लादेश
इंग्लैंड से हार मिलने के बाद टीम की बल्लेबाजी फिर से पुराने रंग में दिखी, और बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारत से हारने से पहले बांग्लादेश टीम के 7 मैचों में 7 अंक थे,
अगर वो बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतते, तो सेमीफाइनल में पहुंच सकते थे, लेकिन भारत ने मंसूबों पर पानी फेर दिया, अब बांग्लादेशी टीम को आखिरी मुकाबला पाक से खेलना है, खुद तो टीम बाहर हो चुकी है, अगर वो पाक को हरा देते हैं, तो पाकिस्तानी टीम भी बाहर हो जाएगी और इंग्लैंड-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।




