महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिये बुरी खबर, परेशान हो सकते हैं विराट कोहली

इस विश्वकप के शुरुआती चरण में पिच तेज थी, हालांकि दूसरे चरण में पिच सूखी और धीमी थी, जिसकी वजह से बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को परेशानी होती थी।

आईसीसी विश्वकप का पहला सेमीफाइनल आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, इस मुकाबले में एक गलती दोनों टीमों को भारी पड़ सकती है, और विश्व चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो सकता है, अगर पिच रिपोर्ट की बात करें, तो टीम इंडिया के लिये बुरी खबर है, दरअसल मैनचेस्टर में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिये नई पिच का इस्तेमाल होगा, जिस पर नमी है।

पिच तेज गेंदबाजों के लिये मददगार
आपको बता दें कि इस विश्वकप के शुरुआती चरण में पिच तेज थी, हालांकि दूसरे चरण में पिच सूखी और धीमी थी, जिसकी वजह से बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को परेशानी होती थी,
और लक्ष्य चेज करने में दिक्कत महसूस होती थी, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच जिस पिच पर मुकाबला होगा, वो भारतीय टीम के लिये बड़ा खतरा बन सकती है।

बल्लेबाजों को हो सकती है दिक्कत
एक्सपर्ट्स के मुताबिक नई पिच ताजा होती है, उसमें नमी होती है, जिससे गेंद स्विंग होती है, वैसे भी किवी गेंदबाज स्विंग कराने में माहिर माने जाते हैं,
खासकर ट्रेंट बोल्ट टीम इंडिया के लिये परेशानी खड़ी कर सकते हैं, इसके साथ ही मंगलवार को मैनचेस्टर में आसमान पर बादल छाये रहेंगे, जिससे गेंद और ज्यादा स्विंग हो सकती हैं, शुरुआती ओवरों में अगर गेंद स्विंग हुई, तो भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल को परेशान हो सकती है।

टीम इंडिया के खिलाफ बोल्ट
किवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का टीम इंडिया के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा रहा है, उन्होने भारतीय टीम के खिलाफ 12 एकदिवसीय मैचों में 22 विकेट हासिल किये हैं,
इसके साथ ही रोहित शर्मा के खिलाफ भी उनकी प्रदर्शन अच्छा रहा है, बोल्ट ने हिटमैन को 136 गेंदों में 4 बार आउट किया है, आज देखना दिलचस्प होगा, कि दोनों में कौन किस पर भारी पड़ता है।