देश का ये बड़ा बैंक दे रहा बिना ब्याज लोन, ऐसे उठा सकते हैं फायदा
आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार बैंक के ग्राहक पे लेटर एकाउंट के जरिये बिना किसी ब्याज के लोन ले सकते हैं।
देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को इंटरेस्ट फ्री लोन दे रहा है, आप बैंक से एक निश्चित समय सीमा के लिये लोन ले सकते हैं, इसके लिये आपको कोई ब्याज नहीं देना होगा, लेकिन आईसीआईसीआई बैंक की इस फ्री ब्याज लोन सुविधा का लाभ उठाने के लिये आपको कुछ शर्तों का पालन करना होगा, तभी आपको बिना ब्याज के लोन मिल सकता है, आइये इसके बारे में आपको बताते हैं।बिना ब्याज मिलेगा लोन
आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार बैंक के ग्राहक पे लेटर एकाउंट के जरिये बिना किसी ब्याज के लोन ले सकते हैं,
आपको बता दें कि पे लेटर अकाउंट एक डिजिटल क्रेडिट प्रोडक्ट है, जो क्रेडिट कार्ड की तरह काम करता है, जिसे आप पहले खर्च करते हैं, फिर बाद में भुगतान करते हैं, इस सुविधा के तहत आपको बैंक से 30 दिन के लिये एक निश्चित राशि उधार मिल जाती है, जिसे आपको बाद में लौटाना होता है, बैंक इस सुविधा के तहत 45 दिन के लिये आपको ब्याज फ्री लोन देता है।
कैसे मिलती है ये सुविधा
आईसीआईसीआई की पे लेटर की सुविधा इंटरनेट बैंकिंग, आईमोबाइल और पॉकेट्स वॉलेट पर उपलब्ध है,
इस सुविधा के तहत ली गई रकम से ना तो आप क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान कर सकते हैं और ना ही इसका इस्तेमाल फंड ट्रांसफर करने के लिये सकते हैं।
कितनी है लिमिट
आप पे लेटर अकाउंट के तहत पांच से पच्चीस हजार रुपये तक की रकम उधार ले सकते हैं, हालांकि आपको कितनी रकम की लिमिट मिलती है, ये इस बात पर भी निर्भर करेगा,
कि बैंक के हिसाब से आप कितनी रकम के योग्य हैं, आपके क्रेडिट स्कोर पर ये निर्भर करता है।
कब देना होगा चार्ज
आईसीआईसीआई पे लेटर सुविधा का लाभ उठाने के लिये वैसे तो आपको किसी भी तरह का ब्याज नहीं देना होता है, लेकिन अगर आप डेडलाइन तक बिल नहीं चुकाते हैं,
तो फिर आपको बैंक द्वारा लेट पेमेंट चार्जेस देने होंगे, ये चार्ज आपको तब तक देना होगा जब तक आपने अपना बकाया बिल क्लियर नहीं करते।



