मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज ने प्रेमिका संग गुपचुप मनाया जन्मदिन, तस्वीरें हो गई लीक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में मॉडल अदिति युवा बल्लेबाज ईशान के गले में हाथ डाले हुए दिख रही हैं, ईशान उनका हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
टीम इंडिया अंडर-19 के कप्तान रह चुके विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 18 जुलाई को अपना 21वां जन्मदिन मनाया, इंडिया ए के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर गये ईशान के साथ उनती कथित प्रेमिका अदिति हुंडिया भी नजर आई, दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, दोनों की तस्वीरें देख उनके रिलेशनशिप का अंदाजा लगाया जा सकता है।तस्वीर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में मॉडल अदिति युवा बल्लेबाज ईशान के गले में हाथ डाले हुए दिख रही हैं, ईशान उनका हाथ थामे नजर आ रहे हैं,
पेशे से मॉडल अदिति हंडिया साल 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया अवॉर्ड जीत चुकी हैं, हालांकि अभी तक इस कपल ने अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
टीम इंडिया में हो सकता है चयन
धोनी के उत्तराधिकारियों के रुप में ईशान किशन को भी देखा जा रहा है, माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज दौरे के लिये टी-20 टीम में उनका चयन हो सकता है,
आज वेस्टइंडीज दौरे के लिये टीम का चयन होना है, हालांकि ऋषभ पंत अभी भी चयनकर्ताओं की पहली पसंद हैं।
झारखंड के लिये खेलते हैं रणजी
मूल रुप से बिहार के रहने वाले ईशान किशन झारखंड टीम के लिये रणजी खेलते हैं, साल 2016 में वो अंडर-19 टीम के कप्तान थे, उन्होने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुछ अच्छी पारियां भी खेली है,
जिसके बदौलत आईपीएल में उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा, साल 2018 में आईपीएल ऑक्शन के दौरान आरसीबी और मुंबई इंडियंस ने ईशान पर जोरदार बोली लगाई थी, आखिर में बाजी मुंबई ने मारी।


