जिस खिलाड़ी पर धोनी ने नहीं जताया भरोसा, नहीं दिया मौका, लगा रहा रनों का अंबार
बल्लेबाज एन जगदीशन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में रन बनाने के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं, उन्होने लगातार तीन अर्धशतक लगाकर अपने फॉर्म के बारे में बता दिया है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी वैसे तो युवाओं और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को मौका देने और बढावा देने के लिये जाने जाते हैं, धोनी को क्रिकेट जगत का ऐसा जौहरी माना जाता है, जो हीरे की परख करना जानता हो, हालांकि आईपीएल में धोनी से एक बड़ी चूक हो गई है, ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि एक बल्लेबाज का बल्ला चीख-चीखकर ये बात कह रही है।धोनी ने पहचानने में की गलती
विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन आईपीएल के बजाय तमिलनाडु प्रीमियर लीग में सुर्खियां बटोर रहे हैं, जी हां, जगदीशन आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं,
लेकिन धोनी ने बेंच पर ही बैठाये रखा, उन्हें मैदान पर नहीं उतारा, अगर उन्हें आईपीएल में मौका मिलता, तो शायद वहां भी अपनी प्रतिभा दिखाते।
रनों का अंबार
विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में रन बनाने के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं, उन्होने लगातार तीन अर्धशतक लगाकर अपने फॉर्म के बारे में बता दिया है,
जगदीशन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडिगुल ड्रैगन्स की लिये खेल रहे हैं, उन्होने 4 पारियों में 235 रन बनाये हैं, दूसरे स्थान पर एच गोपीनाथ हैं, जिन्होने 4 मैचों में 178 रन बनाये हैं।
औसत 117 से ज्यादा
एन जगदीशन ने चार मैचों में 117.50 के औसत से 235 रन बनाये हैं, इस दौरान उन्होने 146.87 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
जगदीशन के बल्ले से इस टूर्नामेंट में अब तक 23 चौके और 7 छक्के लगाये हैं। उनकी बल्लेबाजी की खूब तारीफ हो रही है।


