जसलीन मथारु ने पोस्ट की पानी में आग लगाने वाली तस्वीरें, लोग कर रहे अजब-गजब कमेंट
जसलीन मथारु एक तस्वीर में पूल किनारे बिकिनी में लेटी हुई है, इसमें उनका पंजाबी स्वैग दिख रहा है, वो गोवा में मॉनसून का मजा ले रही है।
बिग बॉस 12 की प्रतिभागी रह चुकी जसलीन मथारु इन दिनों गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं, उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, इन तस्वीरों में मॉडल बेहद बोल्ड एंड हॉट लग रही है, बिग बॉस-12 में जसलीन ने अपने ग्लैमरस लुक्स से ऑडियंस को दीवाना बना लिया था, उस सीजन में वो अनूप जलोटा के साथ अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रही।मॉनसून का मजा
जसलीन मथारु एक तस्वीर में पूल किनारे बिकिनी में लेटी हुई है, इसमें उनका पंजाबी स्वैग दिख रहा है, वो गोवा में मॉनसून का मजा ले रही है।
जसलीन की ब्लैक बिकिनी वाली तस्वीर उनके फैंस और फॉलोवर्स के बीच काफी तेजी से वायरल हो रही है, इस तस्वीर में मॉडल ने सनग्लासेज भी पहन रखा है।
पहले भी सुर्खियों में
आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब जसलीन ने अपनी बोल्डनेस दिखाई है, इससे पहले भी वो इस वजह से चर्चा में रह चुकी हैं,
बिग बॉस-12 के घर में भी कई बार वो बिकिनी में नजर आ चुकी हैं। वैसे तो जसलीन सिंगर हैं, लेकिन वो एक्टिंग में भी हाथ आजमा रही हैं, उन्हें बिग बॉस के घर में जाने के बाद पहचान मिली।
अनूप जलोटा से रिलेशनशिप
मालूम हो कि जसलीन और अनूप जलोटा अपने रिलेशनशिप की वजह से खूब चर्चा में रहे, काफी आलोचना होने के बाद दोनों ने अपने रिलेशनशिप से पर्दा उठाया,
भजन सम्राट ने जसलीन के साथ रिलेशनशिप में होने से साफ मना कर दिया, उन्होने दोनों का रिश्ता गुरु-शिष्या का बताया, हालांकि इसके बाद भी दोनों को लेकर सवाल उठते रहे।


