टीम इंडिया के फिल्डिंग कोच हो सकते हैं ये धुरंधर, पद के लिये किया आवेदन
बीसीसीआई ने इस बार आवेदन के लिये कुछ योग्यता भी रखी है, नियमों के अनुसार फिल्डिंग कोच पद के लिये वही व्यक्ति आवेदन कर सकता है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग दी हो।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के मुख्य कोच और सपोर्टिग स्टाफ के लिये आवेदन मंगाये थे, इनमें मुख्य कोच से लेकर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिल्डिंग कोच के लिये भी आवेदन मांगे गये हैं, अब खबर सामने आई है कि फिल्डिंग कोच के लिये एक बड़े नाम ने आवेदन भेजा है, जिस दिग्गज ने ये आवेदन भेजा है, वो अपने दौर में फिल्डिंग के पर्याय माने जाते थे, जी हां, ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि क्रिकेट में फिल्डिंग की परिभाषा बदलने वाले जोंटी रोड्स हैं।महान फिल्डर
जोंटी रोड्स वैसे तो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, अब वो भारतीय टीम के साथ काम करने के इच्छुक हैं, बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार रोड्स टीम के फिल्डिंग कोच बनना चाहते हैं,
आपको बता दें कि जोंटी रोड्स ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा फिल्डिंग के लिये याद किया जाता है, रोड्स को क्रिकेट इतिहास के महानतम फिल्डर्स में एक माना जाता है।
आवेदन के लिये योग्यता
बीसीसीआई ने इस बार आवेदन के लिये कुछ योग्यता भी रखी है, नियमों के अनुसार फिल्डिंग कोच पद के लिये वही व्यक्ति आवेदन कर सकता है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग दी हो,
या फिर आईपीएल में किसी टीम को तीन साल कोचिंग देने का अनुभव रखता हो, जोंटी रोड्स किसी अंतरराष्ट्रीय टीम के तो कोच नहीं रहे हैं, लेकिन आईपीएल में वो मुंबई इंडियंस से पिछले 9 साल से जुड़े हैं, वो टीम के फिल्डिंग कोच हैं।
आवेदन की पुष्टि
फिल्डिंग कोच पद के लिये आवेदन की पुष्टि करते हुए जोंटी ने कहा कि मैंने आवेदन किया है, मेरी पत्नी और मुझे इस देश से प्यार है, इस देश ने पहले ही मुझे इतना कुछ दिया है,
हमारे दोनों बच्चों का जन्म भारत में हुआ है, आपको बता दें कि मौजूदा समय में टीम के फिल्डिंग कोच आर श्रीधर हैं, माना जा रहा है कि अब उनका कांट्रेक्ट आगे नहीं बढाया जाएगा।


