पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर खुलवाया बैंक खाता, मामला सुन पुलिस भी रह गई दंग

ये घटना है कोलकाता के एमहर्स्ट स्ट्रीट की, जहां बिल्कुल फिल्मी अंदाज में एक युवक ने युवती को पहले अपने प्रेम के जाल में फंसाया।

आपने अकसर लोगों को कहते सुना होगा, कि प्यार अंधा होता है, लेकिन क्या किसी का प्यार इतना भी अंधा हो सकता है कि अपने प्रेमी के लिये सब कुछ ही लुटा दे, हम प्यार में साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं, लेकिन जब प्यार के रिश्ते में पैसा और लालच हावी हो जाए, तो फिर वो प्यार नहीं रहता, ऐसी ही एक सच्चाई सामने आई है, जहां प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा दिया, जिसके बाद पीड़िता पुलिस थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।

क्या है मामला 
ये घटना है कोलकाता के एमहर्स्ट स्ट्रीट की, जहां बिल्कुल फिल्मी अंदाज में एक युवक ने युवती को पहले अपने प्रेम के जाल में फंसाया,
फिर उसका अकाउंट खुलवा कर फाइनेंस के माध्यम से अपनी जरुरतों को पूरा किया, उसके बाद वो प्रेमिका को प्रताड़ित करने लगा, फिर आरोपी युवक युवती को छोड़कर फरार हो गया।

वेलेंटाइन डे पर मुलाकात 
पीड़िता ने बताया कि आरोपित  सुशोवन साहा के साथ उसकी मुलाकात वेलेंटाइन डे के मौके पर एक शॉपिंग मॉल में हुई थी, धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढती गई,
जो प्यार में बदल गया, हालांकि कॉलेज में पढने वाली युवती सुशोवन को समझ नहीं पाई और उसके जाल में फंस गई, युवक ने बड़ी चालाकी से उसका बैंक खाता खुलवा दिया और फिर फाइनेंस के माध्यम से अपने जरुरत के सामान खरीद लिये।

ईएमआई के लिये युवती के घर पहुंच जाते थे 
युवक ने मोटर साइकिल, फ्रिज, टीवी और मोबाइल जैसी चीजें खरीदकर अपने घर डिलीवरी करवाता था, बाद में फाइनेंस कंपनी के लोग ईएमआई के लिये प्रेमिका के घर पहुंच जाते थे,
जब युवती ने युवक से इस बारे में पूछा, तो वो अपना घर छोड़कर  फरार हो गया, इसके बाद पीड़िता पुलिस थाने पहुंची और मामले में शिकायत दर्ज करवाया, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथ ही धोखे से खरीदे गये सभी सामान को भी बरामद कर लिया गया है।