भारतीय टीम से ऋषभ पंत की छुट्टी कर सकता है ये युवा बल्लेबाज, घरेलू क्रिकेट में कर रहा रनों की बारिश
एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऋद्धिमान साहा की वापसी आसान नहीं लग रही है, क्योंकि चयन समिति युवाओं पर भरोसा जताना चाहती है।
वेस्टइंडीज दौरे के लिये भारतीय टीम का चयन आज मुंबई में होना है, वनडे, टी-20 और टेस्ट तीनों प्रारुपों के लिये टीम का चयन होगा, पूर्व कप्तान धोनी ने टीम चयन से पहले ही खुद को अलग कर लिया है, ऐसे में युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत का वनडे टीम में चुना जाना तय माना जा रहा है, वहीं टी-20 में भी उनकी दावेदारी सबसे ऊपर मानी जा रही है, टेस्ट में पंत पहले ही खुद को साबित कर चुके हैं, हालांकि माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज दौरे पर चयन समिति पंत के साथ एक और विकेटकीपर को चुन सकती है, आंध्र प्रदेश के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत का नाम चल रहा है।पंत की विकेटकीपिंग कमजोर
वेटरन विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा भी चोट से उबर चुके हैं, उन्हें वेस्टइंडीज ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये इंडिया ए में जगह मिली है, पिछले साल साहा जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चोटिल हो गये थे,
जिसके बाद ऋषभ पंत को मौका मिला, उन्होने बल्लेबाजी से तो इम्प्रेस किया, लेकिन विकेटकीपिंग में कई बार उनकी खामियां उजागर हुई, हालांकि 34 वर्षीय साहा पर दांव लगाने के बजाय चयन समिति भविष्य की ओर देख सकती है और युवा विकेटकीपर को चांस दे सकती है।
इंडिया ए के लिये बना रहे रन
एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऋद्धिमान साहा की वापसी आसान नहीं लग रही है, क्योंकि चयन समिति युवाओं पर भरोसा जताना चाहती है, ऐसे में ऋषभ पंत के साथ केएस भरत नये विकल्प बनकर उभरे हैं,
भरत ने इंडिया ए के लिये 11 मैचों में 3 शतक और दो अर्धशतक के साथ 686 रन बनाये हैं, इस दौरान उन्होने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ए के खिलाफ रन बनाये हैं।
फर्स्ट क्लास में शानदार प्रदर्शन
के एस भरत घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होने 65 मैचों में 3798 रन बनाये हैं, जिसमें उनके नाम 8 शतक और 20 अर्धशतक शामिल है,
इसके साथ ही विकेट के पीछे भी उनका प्रदर्शन अच्छा है, उन्होने 223 कैच लपके हैं और 27 स्टंपिंग भी की है, भरत को वेस्टइंडीज ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये इंडिया ए में शामिल किया गया है।
2012 में डेब्यू
भरत का पूरा नाम कोना श्रीकर भरत है, उन्होने साल 2012 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया था, इसके बाद से वो लगातार बल्ले से और दस्तानों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं,



