आयकर विभाग के लपेेटे में कांग्रेस के कद्दावर नेता, 200 करोड़ की विदेशी संपत्ति उजागर
कार्रवाई खत्म होने के बाद कुलदीप बिश्नोई के बड़े बेटे भव्य बिश्नोई ने अधिकारियों द्वारा पूछे गये सवालों का जबाव दिया।
आयकर विभाग की टीम ने हरियाणा कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम भजन लाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई और उनके परिवार के ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें दावा किया जा रहा है, कि दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की गुप्त विदेशी प्रॉपर्टी का पता चला है, सीबीडीटी सूत्रों का दावा है कि विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में बिश्नोई परिवार के 13 ठिकानों पर छापेमारी की है।बयान जारी
सीबीडीटी ने रविवार देर रात बयान जारी कर कहा, कि ये समूह उन लोगों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था, जिनकी दशकों से पड़ोसी राज्य में महत्वपूर्ण राजनीतिक उपस्थिति रही है,
दशकों से ये जिम्मेदार राजनीतिक पदों पर काबिज रहे हैं, पद का लाभ उठाकर भारी मात्रा में धन इकट्ठा किया है।
नकद लेन-देन उजागर
बयान में ये भी कहा गया है कि अब तक मिले सबूतों के मुताबिक अचल संपत्ति के लेन-देन में भारी मात्रा में ज्ञात स्त्रोत से ज्यादा नकद लेन-देन उजागर हुआ है,
हालांकि बयान में किसी का भी नाम नहीं लिया गया है, लेकिन विभाग से जुड़े आधिकारिक सूत्रों का दावा है कि ये मामला हरियाणा के पूर्व सीएम भजन लाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई से जुड़ा हुआ है।
कुलदीप के बेटे से 89 घंटे पूछताछ
इससे पहले हरियाणा के हिसार जिले में आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी करने के बाद शनिवार को दिल्ली में भी छापेमारी खत्म की,
कार्रवाई खत्म होने के बाद कुलदीप बिश्नोई के बड़े बेटे भव्य बिश्नोई ने अधिकारियों द्वारा पूछे गये सवालों का जबाव दिया, इस दौरान भव्य से करीब 89 घंटे में 146 सवाल पूछे गये, जिसका उन्होने जबाव दिया।
कौन हैं कुलदीप बिश्नोई
आपको बता दें कुलदीप हरियाणा के पूर्व सीएम रहे भजनलाल के राजनीतिक उत्तराधिकारी और छोटे बेटे हैं, कुलदीप ने कांग्रेस से अलग होकर हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन किया था,
साथ ही बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था, हालांकि 2014 विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर मामला फंस गया और गठबंधन टूट गया, जिसके बाद हजकां अकेले चुनाव मैदान में उतरी और सिर्फ दो सीटें जीत सकी, कुलदीप आदमपुर और उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई हांसी से विधायक है, इसके बाद उन्होने हजकां का कांग्रेस में विलय कर लिया, इस बार उनके बेटे भव्य को हिसार से टिकट मिला था, लेकिन वो जीत नहीं सके।



