कुमार विश्वास का लाजवाब छोड़ विदा हो गईं शीला दीक्षित, कविराज ने अपने ही अंदाज में दी श्रद्धांजलि
हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान शीला जी ने कुमार विश्वास के एक ट्वीट की तारीफ करते हुए लिखा था, कि तुम सब को लाजवाब कर देते हो।
दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन की खबर से पूरे देश में शोक है, राजनीतिक जगत में जो भी इस खबर को सुन रहा है, वो हैरान हो रहा है, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है, कि सियासी जगत की एक प्रभावशाली महिला अचानक से उनके बीच नहीं रहीं, शीला दीक्षित के विरोधी भी दुख जता रहे हैं, कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने उनके गुजर जाने पर लिखा, आप जैसी बेहद सौम्य और सुलझे विचारों की प्रगतिशील नेता का जाना ना सिर्फ कांग्रेस या दिल्ली बल्कि पूरे देश की बड़ी क्षति है, ईश्वर आपको अपनी शांति-छाया में यथेष्ट स्थान प्रदान करें, यही प्रार्थना है।लाजवाब कर देते हो
आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान शीला जी ने कुमार विश्वास के एक ट्वीट की तारीफ करते हुए लिखा था, कि तुम सब को लाजवाब कर देते हो,
आइये आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या था, क्यों पूर्व सीएम ने कुमार विश्वास के लिये ऐसे शब्द लिखे थे।
क्या था पूरा मामला
दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बीच ट्विटर वॉर चल रहा था, इसी युद्ध में कुमार विश्वास भी कूद पड़े थे,
तब शीला दीक्षित ने केजरीवाल के बारे में कहा था कि अरे भाई, केजरीवाल मेरी सेहत के बारे में क्यूं गलत अफवाहें फैला रहे हो, अगर कोई काम नहीं है, तो आ जाओ भोजन पर, मेरी सेहत भी देख लेना और भोजन भी कर लेना, अफवाहें फैलाये बिना चुनाव लड़ना भी सीख लेना। जिस पर केजरीवाल ने रिप्लाई किया था।
केजरीवाल ने क्या लिखा था
सीएम केजरीवाल ने लिखा था कि मैंने आपकी आपकी सेहत के बारे में कब कुछ बोला, कभी नहीं, मेरे परिवार ने मुझे बुजुर्गों की इज्जत करना सिखाया है,
भगवान आपको अच्छी सेहत और लंबी उम्र दें, जब आप अपने इलाज के लिये विदेश जा रही थीं, तो मैं बिना बुलाये ही आपकी सेहत का हाल-चाल जानने आपके घर आया था, बताइये आपके घर भोजन करने कब आऊं।
कुमार विश्वास का तंज
केजरीवाल और शीला दीक्षित के इसी ट्वीट पर कुमार विश्वास ने लिखा कि बे तो तीन महीने से चक्कर लगा रए थे आपके दरवज्जै पर, आप नैई ने दरवाजा नहीं खोला, हां नईं तो ।
कुमार विश्वास के इसी ट्वीट पर शीला जी ने लिखा था कि तुम तो सबको लाजवाब कर देते हो।



