लता दीदी ने कही बड़ी बात, हम भले जीत ना पाए, लेकिन हारे भी नहीं हैं, धोनी से की खास अपील

लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा, नमस्कार एमएस धोनी जी, मैं आजकल सुन रही हूं, कि आप रिटायर होना चाहते हैं, कृपया ऐसा मत सोचिये।

आईसीसी विश्वकप 2019 में टीम इंडिया का सफर थम चुका है, इसके साथ ही पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की चर्चा शुरु हो गई है, धोनी  के आलोचक लगातार उन्हें संन्यास लेने की बात कह रहे हैं, तो उनके फैंस उनसे फिलहाल रिटायरमेंट ना लेने की अपील कर रहे हैं, इन्हीं शख्सियतों में शामिल हैं, देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर, जिन्होने ट्वीट कर धोनी से खास अपील की हैं। 

लता दीदी का ट्वीट
लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा, नमस्कार एमएस धोनी जी, मैं आजकल सुन रही हूं, कि आप रिटायर होना चाहते हैं, कृपया ऐसा मत सोचिये,
देश को आपके खेल की जरुरत है, मेरी भी रिक्वेस्ट है, कि रिटायरमेंट का ख्याल फिलहाल अपने मन में ना लाएं।

हम हारे नहीं हैं
टीम इंडिया को सेमीफाइनल में मिली हार के बाद लता दीदी ने टीम इंडिया का उत्साह बढाने की कोशिश की, उन्होने गुलजार साहब का लिखा गाना आकाश के उस पार भी,
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, उन्होने लिखा कि कल भले हम ना जीत पाए हो, लेकिन हम हारे भी नहीं हैं, गुलजार साहब का क्रिकेट के लिये लिखा हुआ ये गीत मैं अपनी टीम के लिये डेडिकेट करती हूं।

संन्यास लेने की बात
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से लगातार इस बात की चर्चा हो रही हैं कि  2019 विश्वकप में टीम इंडिया का आखिरी मैच धोनी का आखिरी वनडे होगा,
हालांकि हाल ही में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए धोनी ने कहा था कि उन्हें खुद भी  नहीं मालूम कि वो कब संन्यास लेंगे।