रवि शास्त्री की जगह लेने को बेताब है ये दिग्गज कोच, फिलहाल आईपीएल में देते हैं कोचिंग

माइक हेसन करीब 6 साल न्यूजीलैंड के कोच रहे, उन्होने 2018 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद इसी साल उन्होने कोचिंग के क्षेत्र में फिर से वापसी की।

टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ के लिये आवेदनों का दौर जारी है, इसके तहत मुख्य कोच पद की होड़ में अब न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन का भी नाम शामिल हो गया है, हेसन ने इस पद के लिये दिलचस्पी जाहिर की है, माइक हेसन को न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल कोच माना जाता है, आईसीसी विश्वकप 2015 में जब टीम फाइनल में पहुंची थी, तो इसका श्रेय उनकी कोचिंग को ही जाता है।

6 साल न्यूजीलैंड के कोच
माइक हेसन करीब 6 साल न्यूजीलैंड के कोच रहे, उन्होने 2018 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद इसी साल उन्होने कोचिंग के क्षेत्र में फिर से वापसी की,
इस साल उन्होने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब को कोचिंग दी, रिपोर्ट के अनुसार माइक हेसन आवेदन से जुड़े नियम और शर्तो का बारीकी से अध्ययन कर रहे है, उम्मीद है कि वो जल्द ही अपना आवेदन बीसीसीआई को भेज देंगे।

न्यूजीलैंड के खेल को बदला 
न्यूजीलैंड टीम के साथ 6 साल के कार्यकाल में हेसन के काम की खूब तारीफ हुई थी, हेसन ने तत्कालीन कप्तान ब्रेंडन मैक्कलम को पूरी आजादी दे रखी थी,
इस दौरान हेसन के आक्रामक रणनीति की भी खूब तारीफ होती थी, उस दौर में किवी टीम का खेल बदल गया था, यहां तक कि मौजूदा कप्तान केन विलियमसन ने भी मैक्कलम के बाद कप्तानी संभालते समय हेसन की तारीफ की थी।

कोचिंग का अच्छा अनुभव 
माइक हेसन के पास कोचिंगक का अच्छा अनुभव है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा, कि क्या वो टीम इंडिया के मुख्य कोच पद की होड़ में शामिल हो पाते हैं या नहीं,
फिलहाल हेसन आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के कोच हैं, जिसमें वो लोकेश राहुल, अश्विन और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके हैं।