जन्मदिन के जश्न में धोनी ने पंड्या और पंत के साथ लगाये ठुमके, जीवा ने लूट ली महफिल, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
श्रीलंका के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में शानदार जीत के बाद धोनी की पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और उनके दोस्तों ने जन्मदिन का जश्न मनाना शुरु कर दिया।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं, इसका जश्न उन्होने अपनी पत्नी साक्षी, बेटी जीवा के साथ केक काटकर और डांस करके मनाया, धोनी के जश्न में हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत भी शामिल हुए, जो वीडियोज और तस्वीर वायरल हुई है, उसमें कप्तान विराट कोहली नजर नहीं आ रहे हैं, इन तस्वीरों को धोनी की पत्नी साक्षी ने पोस्ट किया है।साक्षी ने पोस्ट की तस्वीर
श्रीलंका के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में शानदार जीत के बाद धोनी की पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और उनके दोस्तों ने जन्मदिन का जश्न मनाना शुरु कर दिया,
साक्षी ने सोशल मीडिया पर जश्न की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें धोनी अपनी बेटी के साथ तीन केक काटते दिख रहे हैं।
टीम के खिलाड़ी भी शामिल
पूर्व कप्तान के जन्मदिन के जश्न में उनके परिवार के साथ ही टीम के कुछ खिलाड़ी भी शामिल हुए, जश्न के दौरान साक्षी, जीवा और केदार जाधव, ऋषभ पंत तथा हार्दिक पंड्या भी मौजूद थे,
साक्षी ने जो वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट की है, उसमें पूर्व कप्तान मस्ती करते दिख रहे हैं, वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सेमीफाइनल में एंट्री
टीम इंडिया लीग मुकाबलों में टॉप पर रही है, अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 9 जुलाई को न्यूजीलैंड से होगा, जो कि पहला सेमीफाइनल है,
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 11 जुलाई को खेला जाएगा, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
Retweet maximum if you love this dad daughter duo— TEAM MS DHONI #Dhoni (@imDhoni_fc) July 7, 2019
Mahi & ziva.❤️❤️#HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/2dvoINIOb8


