पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे होंगे बीजेपी में शामिल, दिया राज्यसभा से इस्तीफा
नीरज शेखर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठे दिख रहे हैं।
समाजवादी पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है, अब पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में वो अपने परिवार की परंपरागत सीट बलिया से टिकट मांग रहे थे, लेकिन अखिलेश यादव ने उनका टिकट काट दिया, जिसके बाद वो पार्टी और अखिलेश से नाराज बताये जा रहे थे, नीरज शेखर जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, सूत्रों के अनुसार पार्टी उन्हें अगले साल राज्यसभा भेज सकती है।2007 में लड़ा था पहला चुनाव
आपको बता दें कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर बलिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते थे, साल 2007 में उनका निधन हो गया, जिसके बाद उपचुनाव में उनके बेटे नीरज शेखर पहली बार चुनावी मैदान में उतरे,
उपचुनाव में करीब तीन लाख वोटों से वो चुनाव जीते, इसके बाद 2009 लोकसभा आम चुनाव में भी वो इस सीट को बचाने में सफल रहे।
मोदी लहर में हारे
2014 लोकसभा चुनाव में हर देश भर में मोदी की लहर चली, तो बलिया सीट भी इससे अछूता नहीं रह सकी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भरत सिंह ने नीरज शेखर को चुनावी मैदान में मात दे दी,
2014 में भरत सिंह ने करीब सवा लाख वोटों से चुनाव जीता था। इसी महीने 8 जुलाई को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 12वीं पुण्यतिथि थी, जिसके कुछ दिनों बाद ही उन्होने फैसला लिया कि वो राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देंगे।
अमित शाह से मुलाकात
नीरज शेखर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठे दिख रहे हैं,
सूत्रों का दावा है कि जल्द ही वो बीजेपी की सदस्यता लेंगे, और बीजेपी उन्हें अगले साल राज्यसभा भेज सकती है, दोनों ओर से बातचीत लगभग फाइनल हो चुकी है।


