जानिये कौन है ये बच्चा, जिसे देख पीएम मोदी खुद को रोक नहीं सके, और दिखाया अपना अलग रुप

पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनकी गोद में एक छोटी सी बच्ची दिख रही है।

पीएम मोदी के आपने कई अलग-अलग रुप देखे होंगे, वैसे तो वो अकसर गंभीर मुद्रा में दिखते हैं, लेकिन कभी-कभार वो अपना अलग अंदाज भी दिखाते हैं,
मंगलवार को पीएम का ऐसा ही एक अलग अंदाज दिखा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, दरअसल पीएम मोदी एक छोटी सी बच्ची को देखकर खुद को रोक नहीं सके, वो बच्ची के साथ खेलने लगे, बच्ची भी प्रधानमंत्री की गोद में चहचहा रही है, उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पीएम ने पोस्ट की तस्वीर
पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनकी गोद में एक छोटी सी बच्ची दिख रही है, उन्होने इसके कैप्शन में लिखा है कि
एक बहुत खास दोस्त आज मुझसे मिलने संसद में आया, अब लोगों के जेहन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन है ये बच्ची, जिसे देखकर पीएम खुद को नहीं रोक सके।

सांसद की पोती  
बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद सत्य नारायण जटिया पीएम से मिलने पहुंचे थे, उनके साथ उनका परिवार भी था, जिसमें उनकी छोटी सी पोती भी शामिल थी,
जैसे ही पीएम ने बच्ची को देखा, तो उसे अपने गोद में उठा लिया और बच्ची को उछाल-उछाल कर खेलाने लगे।

बच्ची भी खुश हो गई
प्रधानमंत्री के साथ बच्ची भी काफी खुश नजर आई, पीएम ने बच्ची के लिये चॉकलेट भी मंगवाई, जो तस्वीर में टेबल पर रखी दिख रही है।
आपको बता दें कि ये बच्ची बीजेपी सांसद सत्यनारायण जटिया की साढे 8 महीने की पोती है, जिनका नाम रूदाक्षी है, इसके बाद बच्ची के परिवार के साथ पीएम ने तस्वीर भी खिंचवाई।