इंग्लैंड से हार के बाद रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत को लेकर कही बड़ी बात, सब जोर से हंसने लगे, वीडियो

रोहित शर्मा ने अपने मुंबईया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि मुझे बिल्कुल हैरानी नहीं हुई, क्योंकि आप सभी चाहते थे, कि ऋषभ पंत को मौका मिले।

रविवार को बर्मिंघम में खेले गये टीम इंडिया और इंग्लैंड के मुकाबले में भारतीय टीम 31 रनों से मैच हार गई, हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा संघर्ष किया, मैच हारने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि अगर हम बल्लेबाजी में थोड़ा और बेहतर कर पाते, तो शायद लक्ष्य हासिल कर लेते, लेकिन इंग्लैंड की टीम ने अच्छी गेंदबाजी की। हार के बाद टीम इंडिया के शतकवीर रोहित शर्मा प्रेस कांफ्रेंस के लिये पहुंचे और युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर ऐसी बात कह दी, कि सब हंसने लगे।

चौथे नंबर पर पंत ने की बल्लेबाजी 
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में हिटमैन रोहित से युवा बल्लेबाज पंत को लेकर सवाल पूछा गया कि विराट कोहली के आउट होने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये ऋषभ पंत आये,
क्या उन्हें देखकर हैरानी नहीं हुई, क्योकि हार्दिक पंड्या अच्छी फॉर्म में हैं, उन्हें भेजा जा सकता था, जबकि पंत ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला था। इस पर रोहित ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि उन्हें पंत को चौथे नंबर पर देख कोई हैरानी नहीं हुई।

हिटमैन का शानदार जवाब
रोहित शर्मा ने अपने मुंबईया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि मुझे बिल्कुल हैरानी नहीं हुई, क्योंकि आप सभी चाहते थे, कि ऋषभ पंत को मौका मिले, जब भारत में थे,
तब से ही सब पूछते थे, कि ऋषभ पंत कहां हैं, उन्हें मौका क्यों नहीं, तो लीजिए, वो यहां हैं टीम इंडिया के लिये नंबर चार पर खेल रहा है, रोहित शर्मा के इस जवाब के बाद वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।

29 गेंदों में 32 रन
इस मुकाबले में ऋषभ पंत को पहली बार इस टूर्नामेंट में अंतिम एकादश में जगह मिली, वो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे, पंत ने 29 गेंदों में 32 रन बनाये,
हालांकि अगर वो बड़ी पारी खेलते तो मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था, वहीं रोहित शर्मा भी अपना 25 वां शतक पूरा करते ही पवेलियन लौट गये, हार के लिये टीम के बल्लेबाजों को जिम्मेदार बताया जा रहा है। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें।